फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Candidate Dr Dharamvir Gandhi Interview

'आप' के डॉ. धर्मवीर से 6 तीखे सवाल, जानिए जवाब

Fri, 11 Apr 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Apr 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
AAP Candidate Dr Dharamvir Gandhi Interview
पटियाला संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने नामचीन कार्डियोलाजिस्ट और समाज सेवक डॉक्टर धरमवीर गांधी को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर उनकी टक्कर तीन बार यहां की सांसद रहीं परनीत कौर और शिअद के दीपइंदर सिंह ढिल्लों से हैं।
विज्ञापन


डा. गांधी को बिना किसी स्वार्थ के मरीजों को सस्ती सेहत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। डाक्टर गांधी पढ़ाई के दौरान विद्यार्थी आंदोलन से जुड़े रहे और इमरजेंसी के दौरान वे जेल भी गए।
विज्ञापन


उन्होंने लुधियाना में मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम भी किया। डॉ. धर्मवीर गांधी ने चुनावी रणनीति और मुद्दे पर रिंपी गुप्ता से खुलकर बातचीत की। पेश हैं उनसे बातचीत का खास अंश।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे पहले दो सवाल

AAP Candidate Dr Dharamvir Gandhi Interview
सवाल- दिल्ली में आप की सरकार महज 49 दिन ही चल पाई। इससे आपके लोकसभा चुनाव पर कितना असर पड़ेगा?  
जवाब-
ऐसा कुछ नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद का मोह त्याग इस्तीफा दिया। इससे आप के चुनावी अभियान पर बुरा असर नहीं पड़ेगा, बल्कि इससे जनता में यह संदेश गया है कि आप किसी पद या सत्ता में आने के लालच से राजनीति में नहीं आई है। उनका एकमात्र ध्येय लोगों को साफ-सुथरी व पारदर्शी सरकार देना है। अगर यहां की जनता ने मौका दिया तो वे यह करके दिखाएंगे।

सवाल- किन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं।
जवाब-
भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी। चाहे कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार हो या फिर पंजाब में बादल सरकार। दोनों पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। बढ़ती महंगाई से लोगों का बुरा हाल है। कोल आवंटन, टु जी स्पैक्ट्रम और आदर्श सोसाइटी घोटालों ने देश के लोगों को बुरी तरह से हिला दिया है। इधर बादल सरकार भी पंजाब के खजाने को लूटकर अपनी जेबें भर रही हैं। सरकारी ट्रांसपोर्ट तबाह हो रहा है, रेत माफिया हावी हो रहा है। बादल सरकार की गलत नीतियों से इंडस्ट्री पलायन कर रही है।

ये दो सवाल भी पूछे गए

AAP Candidate Dr Dharamvir Gandhi Interview
सवाल- कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि आप समाज सेवक तो अच्छे हैं लेकिन राजनीति के लिए मिसफिट हैं?
जवाब-
एक अच्छा समाज सेवक अच्छा राजनेता बन सकता है लेकिन जिस राजनेता ने कभी अपने लोगों की समस्याएं लोकसभा में नहीं उठाईं, वह उनका नेता बनने के लायक नहीं है।

सवाल- चुनाव जीतने के बाद आप हलके के लोगों के लिए क्या करेंगे?
जवाब-
घग्गर दरिया पटियाला के लोगों की दुखती नस है। तकरीबन हर साल मानसून के सीजन में बाढ़ आने से लोगों को जान-माल का नुकसान होता है। इस दरिया को चैनेलाइज कराया जाएगा। पटियाला में  इंडस्ट्रीज लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सबसे अहम रेल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

खास तौर से राजपुरा से चंडीगढ़ तक रेल सेवा शुरू कराई जाएगी। इससे राजपुरा-चंडीगढ़ रोड पर ट्रैफिक कम होने से सड़क हादसे घटेंगे। वहीं लोगों को भी सस्ती आवाजाही सेवाएं मिल सकेंगी। मालवा क्षेत्र के जाने-माने राजिंदरा अस्पताल की अपग्रेडेशन भी कराई जाएगी।

इन सवालों के जवाब भी दिए

AAP Candidate Dr Dharamvir Gandhi Interview
सवाल- चुनावों को लेकर आपकी क्या उम्मीदें हैं?
जवाब-
पूरी उम्मीद है कि लोग उनको ही मत देकर जिताएंगे। लोग मौजूदा सांसद के खराब प्रदर्शन से निराश हैं, वहीं अकालियों की ओर से फैलाए भ्रष्टाचार से लोग खफा है। लोग बदलाव चाहते हैं, जो आप ही उन्हें दे सकता है। जो लोग समझ चुके हैं और वह भारी वोटों से चुनाव जीतेंगे।

सवाल- समाज के कौन-कौन से वर्ग आपको स्पोर्ट कर रहे हैं।
जवाब-
गांवों, कसबों में सभी जगह उन्हें चुनावी सभाओं में लोगों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लेकिन कई जगह देखने को मिला है कि लोग अंदर से तो उनके साथ हैं, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी से डरते हैं। पढ़े-लिखे लोग हो या नौकरीपेशा या फिर किसान सभी से उन्हें समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed