{"_id":"c945fa420cb1cc5701ed8676f419e09b","slug":"aap-candidate-daljit-singh-about-bjp-sad","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर-थर कांप रहे हैं भाजपा-अकाली : डॉ. दलजीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर-थर कांप रहे हैं भाजपा-अकाली : डॉ. दलजीत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 26 Apr 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर से आप के प्रत्याशी डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि अरुण जेटली ने संकट मोचन समझ कर मोदी को अमृतसर बुला तो लिया है पर सच यही है कि यहां भाजपा और अकाली भय से थर-थर कांप रहे हैं।
विज्ञापन
अमृतसर के लोग वहीं पुराने चेहरे देख-देख थक गए हैं और अब उनका रुझान एक नए बेदाग चेहरे की तरफ है, और वह चेहरा है आप का। उन्होंने कहा कि जेटली की ओर से अमृतसर में मोदी के लिए जो चुनाव रैली में बेतहाशा खर्च किया जा रहा है उसे जेटली के चुनाव खर्च में जोड़ा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बार अमृतसर के वोटर खासकर युवा बिल्कुल खामोश हैं। आज का वोटर पढ़ा-लिखा है। वह समझ गया है कि एक नया निजाम बनाना होगा तभी इनको न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
डॉ. दलजीत ने कहा कि जेटली फिल्म कलाकारों के चेहरों के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं जबकि एक नवजोत सिद्धू ही उनके प्रचार करने के लिए काफी होते। जब जेटली अपने बेटे जैसे सिद्धू को नहीं मना सके तो वे और किसी को क्या मनाएंगे।
डॉ. दलजीत ने कहा कि मजीठिया का तो यह हाल है कि वह अपनी बहन हरसिमरत के लिए भी बठिंडा नहीं जा पा रहे। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं अमृतसर से जेटली बहुत भारी वोटों से हार गए तो उनके खुद के राजनीतिक भविष्य का क्या होगा।