फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Candidate Daljit Singh about BJP-SAD

थर-थर कांप रहे हैं भाजपा-अकाली : डॉ. दलजीत

Sat, 26 Apr 2014 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 26 Apr 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
AAP Candidate Daljit Singh about BJP-SAD

अमृतसर से आप के प्रत्याशी डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि अरुण जेटली ने संकट मोचन समझ कर मोदी को अमृतसर बुला तो लिया है पर सच यही है कि यहां भाजपा और अकाली भय से थर-थर कांप रहे हैं।

विज्ञापन


अमृतसर के लोग वहीं पुराने चेहरे देख-देख थक गए हैं और अब उनका रुझान एक नए बेदाग चेहरे की तरफ  है, और वह चेहरा है आप का। उन्होंने कहा कि जेटली की ओर से अमृतसर में मोदी के लिए जो चुनाव रैली में बेतहाशा खर्च किया जा रहा है उसे जेटली के चुनाव खर्च में जोड़ा जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार अमृतसर के वोटर खासकर युवा बिल्कुल खामोश हैं। आज का वोटर पढ़ा-लिखा है। वह समझ गया है कि एक नया निजाम बनाना होगा तभी इनको न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. दलजीत ने कहा कि जेटली फिल्म कलाकारों के चेहरों के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं जबकि एक नवजोत सिद्धू ही उनके प्रचार करने के लिए काफी होते। जब जेटली अपने बेटे जैसे सिद्धू को नहीं मना सके तो वे और किसी को क्या मनाएंगे।


डॉ. दलजीत ने कहा कि मजीठिया का तो यह हाल है कि वह अपनी बहन हरसिमरत के लिए भी बठिंडा नहीं जा पा रहे। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं अमृतसर से जेटली बहुत भारी वोटों से हार गए तो उनके खुद के राजनीतिक भविष्य का क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed