फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP appointed 366 block incharges for 90 assembly seats in Haryana

Haryana News: आप ने किया संगठन विस्तार, 90 विधानसभा में 366 ब्लॉक प्रभारियों को किया नियुक्त

Wed, 22 Nov 2023 05:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Nov 2023 05:50 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन का विस्तार कर रही है। ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति से पहले प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों के संगठन की घोषणा हो चुकी है। इसी माह राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 11000 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी।

विज्ञापन
AAP appointed 366 block incharges for 90 assembly seats in Haryana
आम आदमी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में संगठन विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी ने बुधवार को ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की। पार्टी ने राज्य की 90 विधानसभाओं को 366 ब्लॉक में बांटकर इनकी जिम्मेदारी मौजूदा पदाधिकारियों को सौंप दी है। पार्टी के मुताबिक ब्लॉक प्रभारी का काम अपने क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। 

विज्ञापन


ब्लॉक प्रभरियों के नामों की सूची राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन ) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने जारी की। प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता को बड़खल ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को कोसली, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को कालांवाली ब्लॉक, चौधरी निर्मल सिंह को मुलाना, चित्रा सरवारा को शाहाबाद, थानेसर की प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी और नरवाना ब्लॉक की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव हरपाल भट्टी को दी गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन का विस्तार कर रही है। ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति से पहले प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों के संगठन की घोषणा हो चुकी है। इसी माह राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 11000 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी। इसमें 6237 गांव और 1617 वार्ड, लगभग 7800 यूनिट के हर गांव और हर वार्ड से एक एक पदाधिकारी शामिल था। आम आदमी पार्टी का संगठन हर वार्ड और गांव में पहुंच चुका है। हर गांव और वार्ड में 20-20 लोगों की कमेटी बन चुकी है। अगले एक महीने के अंदर इन सभी कमेटियों को प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में सवा लाख पदाधिकारियों का होगा शपथ ग्रहण

पार्टी ने बताया है कि जल्द ही वह बूथ स्तर के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति करेगी। लगभग सवा लाख पदाधिकारियों का दिसंबर में शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। पार्टी जल्द ही पदयात्राएं शुरू करने जा रही है। पदयात्राएं राज्य के चारों कोनों से निकाली जाएगी। उनका समापन राज्य के किसी एक जिले में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed