फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP and Pradeep Kasni Issue

कासनी विवाद को भुनाने में जुटी 'आप'

Tue, 05 Aug 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Aug 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
AAP and Pradeep Kasni Issue

हरियाणा में विभिन्न आयोगों की नियुक्ति पर उठे विवाद को भुनाने में आम आदमी पार्टी जुट गई है। पार्टी ने इस मुद्दे पर अध्ययन शुरू कर दिया है। पता किया जा रहा है कि इस पूरे मामले में सबसे गहन बात क्या है।

विज्ञापन


मामले से जुड़े कागजात खंगालने का काम शुरू हो चुका है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव गोदारा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बारे में कानूनी तौर पर मजबूत होने के बाद ही पूरी रणनीति का खुलासा करेगी।
विज्ञापन


गोदारा के मुताबिक फिलहाल हम इस मुद्दे पर होमवर्क कर रहे हैं। कासनी को बधाई देने पहुंच रही जनता आईएएस प्रदीप कासनी के कार्यालय में लोग उन्हें आवाज उठाने के लिए हौसला बढ़ाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सेवादार चतुर्थ श्रेणी भी कह रही है कि साहब आपने जो किया ठीक किया, चिंता नहीं करनी हम आपके साथ हैं। यहां तक कि कार्यालय के बाहर खड़े सीआईडी कर्मियों से यह महिला भिड़ गई। इंडियन नेशनल लोकदल और भारतीय जनता पार्टी पहले ही इस मुददे को लेकर मुखर है।

दोनों पार्टियां नए राज्यपाल से इस मामले में दखल करने की मांग कर रही हैं। इसके बाद राज्यपाल की ओर से सरकार से इस बाबत जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed