{"_id":"577e67074f1c1b6f0c7fbf33","slug":"aap-aam-aadmi-party-punjab-badal-cm-dy-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफी बादल पिता-पुत्र से नहीं, सिख कौम से मांगी : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफी बादल पिता-पुत्र से नहीं, सिख कौम से मांगी : आप
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Jul 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
सुखपाल खैरा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेअदबी मामले में विरोधी दलों के तीखे वार झेल रही आम आदमी पार्टी ने वीरवार को जवाबी हमला बोला। पार्टी की ओर से कहा गया है कि इस मामले में माफी बादल पिता-पुत्र से नहीं, बल्कि समूची सिख कौम से मांगी गई है। आप प्रवक्ता सुखपाल खैरा और हिम्मत शेरगिल ने वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पार्टी के नेताओं की तरफ से अनजाने में बोले शब्द और यूथ मेनिफेस्टो के कवर पेज डिजाइन के बारे में माफी सिख संगत से मांगी गई है।
उन्होंने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल और उनके परिवार को इसे खारिज करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि बादल परिवार सिख कौम से ऊपर नहीं हो सकता। सिख संगत को भूलें बख्शने के लिए जाना जाता है। इसलिए उन्हें यकीन है कि पार्टी नेताओं द्वारा बिना किसी देरी के मांगी गई माफी भी सिख संगत कबूल कर लेगी। बादल अब इस मुद्दे पर सियासी रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।
खुद को पंथक समझने वाले शिअद नेताओं ने ही पहुंचाई ठेस :
खैरा ने कहा कि खुद को पंथक समझने वाले शिअद नेताओं ने ही सिख संस्थाओं का राजनीतिकरण कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है। शिअद ने पिछले नौ वर्षों में अनेकों बार सिखों की धार्मिक भावना की तौहीन की। पिछले लोकसभा चुनाव में बिक्रम मजीठिया ने गुरबाणी का गलत ढंग से उच्चारण किया था। पर पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज किया था।
विज्ञापन
मजीठिया की तरह खेतान ने भी मांग ली माफी :
कहा कि जिस तरह मजीठिया ने माफी मांगी थी, उसी तरह आशीष खेतान ने भी माफी मांग ली है। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने एक समागम में पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना बाबा बंदा सिंह बहादुर से की थी। साल 2013 के दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में शिअद ने मेनिफेस्टो पर गुरद्वारा बंगला साहिब के साथ अपना चुनाव चिह्न बाल्टी छापा था। पुलिस ने विजय कुमार के बयान पर आप विधायक नरेश यादव को पूछताछ केलिए बुलाया, लेकिन नशा तस्कर जगदीश भोला के बयान के बाद भी मजीठिया से कोई पूछताछ नहीं हुई। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बहबल कलां फायरिंग में दो लोगों की मौत पर अब तक माफी नहीं मांगी।