फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Admi Party National Executive Meeting in Punjab

पंजाब में पैर जमाने को केजरीवाल का पावर प्लान

Thu, 24 Jul 2014 02:42 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Jul 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
Aam Admi Party National Executive Meeting in Punjab

आम आदमी पार्टी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली से बाहर होने जा रही है। पहली बार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली से बाहर होने जा रही है।

विज्ञापन


25 से 27 जुलाई तक होने वाली बैठक के लिए जगह भी खास चुनी गई है। यह आयोजन शहीद ऊधम सिंह की जन्मस्थली सुनाम में होगा।

लोकसभा चुनाव में आप का दिल्ली समेत पूरे देश में सफाया हो गया था, सिर्फ पंजाब ने चार सांसद जिता कर पार्टी की लाज बचाई।

पार्टी के थिंक टैंक का मानना है कि आज दिल्ली के बाद अगर आप का सबसे ज्यादा कहीं आधार है, तो वह पंजाब में है। पंजाब में शानदार जीत से उत्साहित होकर आप ने यहां ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग का फैसला किया है।
विज्ञापन


मीटिंग का एक मकसद यह मंथन करना भी है कि पंजाब में मिले जनाधार को कैसे जोड़े रखा जाए। इसी संबंध में पार्टी पंजाब में मिशन विस्तार केअगले चरण को भी मीटिंग में अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, योगेंद्र यादव, मेधा पाटकर, कुमार विश्वास, पंकज शर्मा, आशुतोष, जरनैल सिंह समेत सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे। पंजाब के चारों सांसदों समेत सूबे के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

तमाम मुद्दे रहेंगे मीटिंग का एजेंडा

Aam Admi Party National Executive Meeting in Punjab

मीटिंग का एजेंडा यूं तो राष्ट्रीय है। इसमें पार्टी द्वारा तमाम मुद्दों पर गठित स्टडी ग्रुप की रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके मुताबिक इन मुद्दों पर भावी रणनीति तैयार की जाएगी।

क्योंकि यह मीटिंग पंजाब में हो रही है, इसलिए पंजाब के मामलों पर खास फोकस रहेगा। जिसमें दो प्रमुख मुद्दे हैं। एक तो पंजाब में होने वाले दो सीटों के उप चुनाव। इसके अलावा संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने के लिए मिशन विस्तार को रफ्तार देना।

पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में पार्टी को शानदार जीत मिली है। दिल्ली के बाद सबसे मजबूत आधार भी यहीं है। पंजाब के लोगों का आभार जताने को मीटिंग यहां रखी गई है।

हर वर्ग को जोड़ेंगे केजरीवाल

Aam Admi Party National Executive Meeting in Punjab

आप के राष्ट्रीय संयोजक सुनाम में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग के दौरान हर वर्ग को जोड़ने की कवायद भी करेंगे। ताकि हर वर्ग में पार्टी की पैठ बनाई जा सके।

केजरीवाल तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेकेंगे। 26 जुलाई को वह मलेरकोटला में एक इफ्तार पार्टी में शिरकत करेंगे। जबकि, 27 जुलाई को वह सुनाम में शहीद ऊधम सिंह क्लब द्वारा शहीद की बरसी पर आयोजित समागम में हिस्सा लेंगे।

उम्मीदवारों का ऐलान संभव

Aam Admi Party National Executive Meeting in Punjab

आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने संकेत दिया है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग के दौरान पंजाब उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी की अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं केसाथ हुई मीटिंग में पंजाब की दोनों सीटों पर उपचुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है। वह फिलहाल पंजाब दौरे पर हैं और तलवंडी साबो केवर्करों से बात भी कर चुके हैं।

एक-दो दिनों में वह अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप देंगे। उसके बाद पॉलिटिकल अफेयर कमेटी औपचारिक ऐलान करेगी। उम्मीदवारों पर भी सुनाम में मंथन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed