{"_id":"594398c74f1c1b56438b492d","slug":"aam-admi-party-leader-sukhpal-khaira-captured-video-of-assembly-session","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' के दिग्गज नेता ने बनाया विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो, FB पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' के दिग्गज नेता ने बनाया विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो, FB पर डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
आप नेता सुखपाल खैहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के एक दिग्गज नेता ने विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो बना डाला और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। मामले में बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, पंजाब विधानसभा का बजट सेशन चल रहा है।
इसके तीसरे दिन आज आप नेता सुखपाल खैहरा ने कार्यवाही का वीडियो बनाकर हंगामा खड़ा कर दिया। स्पीकर ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामले को रिप्लेस कमेटी के हवाले कर दिया है। साथ ही मार्शल से कहा कि सुखपाल खैहरा का मोबाइल ले लिया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।
वहीं, जब सुरक्षाकर्मी उनसे मोबाइल लेने के लिए आए तो आप के सभी नेता इसके विरोध में आ गए और खैहरा ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया। वीडियो अकाली और कांग्रेसी विधायकों की झड़प का बनाया गया।

फेसबुक पर अपलोड कर दिया वीडियो
आप नेता सुखपाल खैहरा
दरअसल, शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सबसे पहले डिप्टी स्पीकर का चुनाव किया गया। मलोट से कांग्रेस विधायक अजायब सिंह भट्टी को यह पद सौंपा गया। इसके बाद सदन में किसानों के मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया। अकाली दल के विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।
विरोध में कांग्रेस विधायकों ने भी हंगामा कर दिया और बात गाली गलौज तक पहुंच गई। यह देखते हुए कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। स्थगन के दौरान भी कांग्रेस और अकाली विधायक भिड़ गए। वहीं एचएस फुल्का दोनों पक्षों में सुलह करते हुए दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री ने भी हस्तक्षेप किया, लेकिन सुखपाल खैहरा ने इस झड़प का वीडियो बना लिया और उसे फेसबुक पर डाल दिया। यह देख रहे संसदीय कार्यमंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, प्रीविलेज मोशन प्रस्ताव पेश किया और स्पीकर के ध्यान में मामला लाया। स्पीकर में तुरंत प्रीविलेज कमेटी को मामला सौंप दिया।