फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aam admi party, aap rally, punjab aap rally, punjab aap, punjab cm badal, punjab politics, punjab

16 मई को पंजाब में जुटेंगे 'आप' के एक लाख कार्यकर्ता, वजह बड़ी

Sat, 14 May 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
aam admi party, aap rally, punjab aap rally, punjab aap, punjab cm badal, punjab politics, punjab
जालंधर में ज्वेलरों के समर्थन में धरने मे बैठे भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
16 मई को पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुटने जा रहे हैं। मामला है शक्ति प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आवास का घेराव करने का। आम आदमी पार्टी ने जनवरी में मुक्तसर में हुई माघी कांफ्रेंस के बाद पंजाब में अपना सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी की है। पार्टी 16 मई को फूड स्कैम को लेकर सीएम प्रकाश सिंह बादल के सरकारी आवास का घेराव करेगी, जिसके लिए पूरे पंजाब से करीब एक लाख लोग जुटाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


पार्टी नशे और किसानों से जुड़े मुद्दों को छोड़ने को तैयार नहीं है। आप को लग रहा है कि बारह हजार करोड़ रुपये के फूड स्कैम में अकाली-भाजपा सरकार घिर रही है। इसलिए आप ने फूड स्कैम को ही मुद्दा बनाने की तैयारी की है। सरकार को घेरने के साथ-साथ पार्टी जहां अपना शक्ति प्रदर्शन करके लोगों को अपनी ताकत दिखाएगी। वहीं, पार्टी को पंजाब में अपना वजूद भी पता चल सकेगा। इसे देखते हुए घेराव को लेकर मैक्रो और माइक्रो लेवल पर प्लानिंग की गई है। मैक्रो लेवल पर सभी 13 लोक सभा जोन में एक-एक वॉलंटियर रैली की गई। ये रैलियां पांच से बारह मई तक हुईं। जिन्हें सुच्चा सिंह छोटेपुर, प्रो. बलजिंदर कौर ने संबोधित किया। वहीं, संजय सिंह, भगवंत मान और गुरप्रीत घुग्गी भी पहुंचे।
विज्ञापन


रैलियों में करीब दो-दो हजार वॉलंटियर जुटे, जिन्हें घेराव के लिए पूरा जोर लगाने को प्रोत्साहित किया गया। माइक्रो लेवल पर सर्किल स्तर पर काम किया जा रहा है। एक सर्किल में सात से दस गांव आते हैं। पार्टी ने हर सर्किल से एक बस ले जाने की तैयारी की है। पंजाब में करीब 12,500 गांव हैं, अगर हर गांव से चार लोग भी जाते हैं तो पार्टी का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। निचले स्तर पर लोग कहां इकट्ठे होंगे, उन्हें कौन और कैसे लाएगा, इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सर्किल स्तर के वॉलंटियर्स से नाम लिखाए जा रहे हैं कि कौन घेराव में आएगा। यह भी पूछा जा रहा है कि ये लोग वाकई आएंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठियों और बौछारों के लिए तैयार
सीएम आवास के घेराव के लिए आप ने पहले ही वॉलंटियर्स को सुचेत कर दिया है कि उन्हें लाठियों और पानी की बौछारों के लिए तैयार रहना चाहिए। पार्टी यह मान कर चल रही है कि चंडीगढ़ पुलिस उन्हें दाखिल नहीं होने देगी, मोहाली सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। कुछ समय पहले आप यूथ विंग के मार्च केसाथ भी यही हुआ था। तब लाठियां और पानी की बौछारें चली थीं। इस बार भी पार्टी को यही उम्मीद है। इसलिए पार्टी ने भी मोहाली में ही सारे पंजाब के वॉलंटियर इकट्ठे करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed