{"_id":"57d242454f1c1bce76317633","slug":"aam-aadmi-reaction-about-navot-singh-sidhu-press-confrence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AAP का पलटवार, RSS के लिए काम करने में जुटे हैं सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP का पलटवार, RSS के लिए काम करने में जुटे हैं सिद्धू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू ने की अरविंद केजरीवाल से मीटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के मोर्चे ‘आवाज-ए-पंजाब’ को आरएसएस की बी टीम करार दिया।
उन्होंने कहा कि सिद्धू का बादल परिवार पर हमला दरअसल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए था, जबकि सीधा निशाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे। आप पंजाब के सह-प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि क्रिकेटर से राजनीति में उतरने के बाद यह साबित करता है कि उनमें मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है।
उन्होंने कहा कि हमें पहले से ही शक था कि वे आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन शुरुआत में इस पर कुछ आशंकाएं थीं। जरनैल सिंह ने कहा कि सिद्धू पहले चाहते थे कि भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़े, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका तो वे अलग से आरएसएस के लिए काम करने में जुट गए हैं।

Trending Videos
चौथा मोर्चा सीधे बादलों को फायदा पहुंचाएगा
Sanjay singh on sidhu
- फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिद्धू के फ्रंट के बारे में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने एक बार फिर जहर उगला। उन्होंने कहा कि सिद्धू के नेतृत्व में बन रहा चौथा मोर्चा सीधे बादलों को फायदा पहुंचाएगा। वे लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सिद्धू दंपत्ति ने हमेशा ही बादलों के भ्रष्टाचार और माफिया राज का विरोध किया है। ऐसे में उनको चाहिए कि वे किसी भी तरह से बादलों को फायदा न पहुंचाएं।