फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party win no-confidence motion against Moga Municipal Corporation mayor

Moga Nagar Nigam: मोगा नगर निगम पर आप का कब्जा, कांग्रेस की मेयर के खिलाफ जीता अविश्वास प्रस्ताव

Tue, 04 Jul 2023 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 12:48 PM IST
सार

मोगा नगर निगम के चुनाव 13 फरवरी 2021 को हुए थे। 50 वार्ड में से 20 पार्षद कांग्रेस से जीते थे। 10 आजाद थे। चार आम आदमी पार्टी के और 15 अकाली दल के पार्षद जीते थे। एक पार्षद भाजपा का था। तब कांग्रेस की सरकार थी।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party win no-confidence motion against Moga Municipal Corporation mayor
मोगा निगम पर आप का कब्जा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने मोगा नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। मंगलवार को पार्टी ने मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया। 50 में से 41 काउंसलर ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया है। अब नया मेयर चुना जाएगा। पिछले सात जून को विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने 42 पार्षदों को साथ लेकर एक अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। मंगलवार को मेयर नितिका भल्ला को सिर्फ छह पार्षदों ने समर्थन दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बेटा बना जल्लाद: दो दिन से नशे के लिए पैसे नहीं दे रही थी मां, मचाया मौत का ऐसा ताडंव...सब रह गए सन्न
विज्ञापन


मोगा नगर निगम के चुनाव 13 फरवरी 2021 को हुए थे। 50 वार्ड में से 20 पार्षद कांग्रेस से जीते थे। 10 आजाद थे। चार आम आदमी पार्टी के और 15 अकाली दल के पार्षद जीते थे। एक पार्षद भाजपा का था। तब कांग्रेस की सरकार थी। 10 आजाद पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने 13 मई को अपना मेयर बनाया था। फिर आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद सरकार के काम को देख अकाली दल के सात पार्षद और कांग्रेस के 28 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ पार्षदों ने आप को बाहर से समर्थन दिया। मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 50 पार्षदों में से 41 ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया। मोगा पहला निगम है, जिस पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है। मंगलवार को बहुमत साबित करने के दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट के विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोस भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed