{"_id":"63846f738b874804d844adaf","slug":"aam-aadmi-party-will-field-chairman-candidate-in-two-districts-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: AAP नेता अनुराग बोले- 28 जिला परिषद सदस्य AAP में होंगे शामिल, दो जिलों से चेयरमैन पद की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: AAP नेता अनुराग बोले- 28 जिला परिषद सदस्य AAP में होंगे शामिल, दो जिलों से चेयरमैन पद की दावेदारी
Mon, 28 Nov 2022 01:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Nov 2022 01:51 PM IST
सार
ढांडा ने कहा कि सरपंच, पंच चुनाव के बाद जिला परिषद के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को सफलता मिली है। 15 उम्मीदवारों ने जिला परिषद चुनाव में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
आप नेता अनुराग ढांडा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 28 नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने आम आदमी पार्टी से संपर्क साधा है। जो जल्द आप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी दो जिलों में चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
कहा कि आम आदमी पार्टी के 214 सदस्य, समर्थक और पदाधिकारी ब्लॉक समिति सदस्य चुने गए हैं। सरपंच, पंच चुनाव के बाद जिला परिषद के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को सफलता मिली है। 15 उम्मीदवारों ने जिला परिषद चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को आइना दिखाया है।
विज्ञापन