अरविंद केजरीवाल ने तैयार किया खास प्लान, हरियाणा में इन मुद्दों से 'आप' करेगी सेंधमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव का रोडमैप खुद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तैयार करेंगे। इसे लेकर केजरीवाल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के आप नेताओं से विचार-विर्मश किया। केजरीवाल ने हरियाणा में आप की गतिविधियों का भी ब्योरा लिया।
केजरीवाल ने यह भी साफ कर दिया कि प्रदेश में अब जाट और नॉन जाट की सियासत में आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दे को उठाएगी। हरियाणा में पहली कसरत अप्रैल 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को लेकर होगी और उसके तुरंत बाद आप अक्तूबर 2019 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगी।
हालांकि हरियाणा में आप वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से सक्रिय है। लेकिन पिछले करीब एक साल से आप प्रदेश में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में जुटी है। अरविंद केजरीवाल के भी कई दौरे हरियाणा में हो चुके हैं और अब फिर नवंबर में केजरीवाल हरियाणा आएंगे। बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनकी पार्टी हरियाणा में जाट और नॉन जाट की राजनीति से बाहर निकलकर जनता के जनहित के मुद्दों की राजनीति करेगी।
केजरीवाल के अनुसार बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो आज तक प्रदेश में मतदाताओं को सिर्फ जातिगत समीकरणों को दायरे में रखकर अपनी जाट और नॉन जाट की राजनीति चमकाई है। इसलिए हरियाणा आज तक अपेक्षाकृत आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन आप हरियाणा में अब यह दायरा तोड़कर स्कूल, अस्पताल, सड़कें, बिजली, पानी, किसान, रोजगार, युवाओं का विकास और जवान जैसे मुद्दों पर राजनीति करेगी।