फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi party supporters in australia

वोटर लुभाने के लिए 'आप' का आस्ट्रेलिया कनेक्शन

Mon, 14 Apr 2014 12:47 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Apr 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party supporters in australia

हैलो...क्या आप दविंदर जी बोल रहे हैं? अमृतसर के दविंदर ने जवाब दिया कि  हां मैं बोल रहा हूं तो दूसरी तरफ से व्यक्ति ने बोला कि मैं आस्ट्रेलिया के ब्लू माउंटेन सिटी से आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बोल रहा हूं।

विज्ञापन


इतना सुनते ही दविंदर एक बार मोबाइल की तरफ इनकमिंग कॉल का नंबर देखते हैं। नंबर देखते ही वे पहचान जाते हैं कि बंदा आस्ट्रेलिया से बोल रहा है।

उसके बाद वे अमृतसरी पंजाबी में बात करते हैं और कहते हैं कि मेरे वीर भी आस्ट्रेलिया के सिडनी में हैं। बातचीत बढ़ती है तो आप का कार्यकर्ता आग्रह करता है कि आप अमृतसर के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. दलजीत सिंह को अपना वोट दें। दविंदर विश्वास दिलाते हैं कि वे अपना वोट आप को ही देंगे।
विज्ञापन

प्रचार की एक रणनीति का हिस्सा

aam aadmi party supporters in australia
अमृतसर ही नहीं पूरे पंजाब में आस्ट्रेलिया और कनाडा से लोगों के मोबाइल पर फोन आ रहे हैं। दरअसल विदेश से कॉल आना आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार की एक रणनीति का हिस्सा है।

आस्ट्रेलिया में पार्टी के कई फैन्स हैं। चंडीगढ़ के लोकसभा चुनाव में भी हजारों शहरवासियों को आस्ट्रेलिया और कनाडा से फोन आए और उन्होंने पार्टी को वोट देने का आग्रह किया।

पार्टी के फैन्स ने बनाया कॉल सेंटर

aam aadmi party supporters in australia

आस्ट्रेलिया से चंडीगढ़ चुनाव प्रचार में पहुंचे एनआरआई श्रीकृष्ण पाल ने बताया कि पार्टी के छह सदस्यों ने वहां पर एक कॉल सेंटर बनाया हुआ है। काल सेंटर में काम करने वाले सभी भारतीय हैं।

वे ओवरटाइम कर पार्टी के लिए सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आस्ट्रेलिया, कनाडा, स्विट्जरलैंड, यूएसए औ अन्य जगहों से कॉल की गई थी। इसका असर पार्टी को चुनाव में देखने को मिला।

उनके मुताबिक विदेशों में बैठे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई कि वे पार्टी के लिए कुछ सहयोग करें। एनआरआई कार्यकर्ता डोनेशन, फोन कॉल और चुनाव प्रचार में पहुंच कर अपना सहयोग दे रहे हैं।

विज्ञापन

अब पंजाब में आएंगी कॉल

aam aadmi party supporters in australia

चंडीगढ़ चुनाव खत्म होने के बाद पंजाब से जुड़े कई कार्यकर्ता अलग-अलग लोकसभा में फैल गए हैं। लगभग सभी शहरों के मोबाइल डाटा को कलेक्ट कर आस्ट्रेलिया और कनाडा भेजा जा रहा है। जिनके नंबर पहले जा चुके हैं, उन्हें कॉल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल के बाद इस काम में तेजी आ जाएगी। श्रीकृष्ण पाल ने बताया कि उनका जुड़ाव अमृतसर से रहा है, इसलिए उनकी ड्यूटी अमृतसर में लगाई गई है।

रोड शो में दे गए मूलमंत्र

aam aadmi party supporters in australia
पार्टी सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने रोड शो के दौरान आप के प्रत्याशियों को कुछ मूलमंत्र दिए हैं। इनमें डोर टू डोर कैम्पेनिंग और बूथ मैनेजमेंट सबसे बड़े हथियार बताए गए हैं।

प्रत्याशियों को कहा गया कि वे हर घर जाएं और वोटर से सीधा संवाद करें। साथ बूथ कमेटियां भी जल्द से जल्द बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed