फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party shows Tableau of Punjab on website of Centre govt

Punjab: आप ने दिखाई केंद्र सरकार की वेबसाइट, जाखड़ से पूछा- झांकी में कहां लगी मान और केजरीवाल की फोटो

Fri, 29 Dec 2023 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Dec 2023 09:41 PM IST
सार

मलविंदर सिंह कंग ने शुक्रवार को मीडिया को भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर पंजाब की ओर से भेजा गया कॉन्सेप्ट दिखाया और कहा कि इसमें कहीं भी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीर नहीं है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party shows Tableau of Punjab on website of Centre govt
मलविंदर सिंह कंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

गणतंत्र दिवस की झांकी के मसले पर पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से पंजाब की झांकी को लगातार दूसरे साल भी जगह न देने के बाद हम उम्मीद कर रहे थे कि पंजाब भाजपा के नेता इस मामले पर पंजाब के साथ खड़े होंगे। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने राज्य के साथ खड़े होने के बजाय इस मामले पर झूठ बोला।

विज्ञापन


कंग ने शुक्रवार को मीडिया को भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर पंजाब की ओर से भेजा गया कॉन्सेप्ट दिखाया और कहा कि इसमें कहीं भी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीर नहीं है। इससे साबित होता है कि सुनील जाखड़ ने कोरा झूठ बोला। कंग ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी आए हैं तब से भाजपा ने झूठ की दुकान खोल रखी है। भाजपा नेता हर मामले पर लगातार झूठ बोलते रहते हैं।

विज्ञापन

कंग ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपनी झांकियों का जो कॉन्सेप्ट भेजा था, उसमें पहली नारी शक्ति के रूप में माई भागो को दर्शाया गया था। दूसरी झांकी पंजाब के शहीदों की और तीसरी झांकी पंजाब के विरासत पर थी। इन झांकियों को भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है लेकिन सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की फोटो होने का झूठ बोलकर पंजाब के लोगों को धोखा दिया। हमें उनसे इस तरह की घटिया झूठ बोलने की उम्मीद नहीं थी।

कंग ने गुजरात और महाराष्ट्र की झांकी के कॉन्सेप्ट का जिक्र किया और कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है और दोनों राज्यों के कॉन्सेप्ट में वहां की संस्कृति दिख रही है। महाराष्ट्र की झांकी में वहां की संस्कृति के साथ स्वतंत्रता सेनानियों- शिवाजी महाराज और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर है। वहीं गुजरात की झांकी में वहां की महिला शक्ति और संस्कृति को दिखाया गया है।

पंजाब की झांकी में भी एक माई भागो (महिला शक्ति), दूसरा यहां की संस्कृति और तीसरे में यहां के शहीदों की कुर्बानी थी। फिर भी पंजाब का कॉन्सेप्ट खारिज किया गया। कंग ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा सरकार है, उनको पांच साल से लगातार 26 जनवरी की परेड में जगह दी गई है लेकिन पंजाब को इन्होंने दूसरी बार लगातार परेड से बाहर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed