फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi party, sanjay singh, minister majithia, akali dal, dalheet cheema, chandigarh

मजीठिया पर लगाए आप के आरोपों पर अकाली दल का पलटवार

Thu, 31 Mar 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Mar 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party, sanjay singh, minister majithia, akali dal, dalheet cheema, chandigarh
बादल ने केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
शिअद ने आम आदमी पार्टी द्वारा कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया पर लगाए आरोपों को पार्टी का वैचारिक खोखलापन करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा और महेश इंदर गरेवाल ने कहा कि कांग्रेस के ये आरोप डेढ़ साल पहले धूल चाट चुके हैं, आप सिर्फ कांग्रेस की बी-टीम के रूप में काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप के आरोपों पर पहले ही अदालत में सुनवाई हो चुकी है। पुराने मामले को दोबारा उठा कर आप पंजाबियों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। मजीठिया पिछले 10-11 सालों में कभी कनाडा नहीं गए। संजय सिंह ने ये आरोप सिर्फ उस मानहानि के केस से बचने के लिए लगाए, जो मजीठिया ने दायर किया है। अगर संजय को दस्तावेजों पर भरोसा है तो अदालत में पेश करें। उन्होंने कहा कि मजीठिया ने हर आरोप को जवाब देना है, अब फैसला अदालत ने करना है, न कि दिल्ली से आए इन लोगों ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed