{"_id":"5be034f0bdec2269b5183834","slug":"aam-aadmi-party-s-rebel-leader-jagtar-singh-hissowal-targets-on-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' में तेज हुई बगावत, बागी बोले- अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े फिरकापरस्त, उन्हें खालसा नाम से नफरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' में तेज हुई बगावत, बागी बोले- अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े फिरकापरस्त, उन्हें खालसा नाम से नफरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी से सुखपाल सिंह खैरा और कंवर संधू को निलंबित करने के बाद पार्टी में बगावत तेज हो गई है। आप विधायक जगतार सिंह हिस्सोवाल ने इस निलंबन को साजिश बताते कहा कि इससे पार्टी कमजोर हुई है। शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल को विरोधी पक्ष का नेता बनने का रास्ता साफ होता जा रहा है। क्योंकि दो विधायकों के निलंबन के बाद आप की संख्या विधानसभा में कम हो गई है।
विज्ञापन
अगर जूनियर बादल एलओपी बन गए तो इसकी जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल की होगी। पार्टी के कुछ नेता अपनी पार्टी को कमजोर कर अकाली दल को मजबूत करने पर तुले हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल सबसे बड़े फिरकाप्रस्त
आप बागी सांसद हरिंदर सिंह खालसा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल खुद सबसे बड़े फिरकापरस्त हैं और उन्हें खालसा शब्द से नफरत है। सुखपाल खैरा और कंवर संधू को निलंबित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते खालसा ने कहा कि पार्टी का पंजाब में पहले भी भोग डल चुका है। 2019 के चुनाव में पार्टी को एक सीट भी नहीं आएगी।
विज्ञापन
हालांकि खालसा ने पार्टी की तरफ से टिकट न मिलने पर किसी अन्य पार्टी में शामिल होने से साफ इंकार करते कहा कि पार्टी में इस समय यूपी और बिहार वालों ने दबदबा कायम करने की कोशिश की। जब उन्हें कामयाबी नहीं मिली, तो उन्होंने धड़ाधड़ पार्टी से नेताओं को बाहर निकालना शुरू कर दिया है।