फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party's committee announced

आप में तीन दिन पहले शामिल पम्मी समेत 22 बने उप प्रधान

Mon, 18 Oct 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party's committee announced
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। तीन दिन पहले पार्टी में शामिल परमजीत सिंह पम्मी समेत 22 को उप प्रधान बनाया है। वहीं, 22 महासचिव, 23 सचिव, 59 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी से सबको साधने की कोशिश की गई है, क्योंकि पार्टी में शामिल नए चेहरों को प्रमुखता देने से कुछ दिन पहले अंदरूनी कलह उभर कर सामने आ गई थी। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग, वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन, सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम धवन और महासचिव विजयपाल सिंह से काफी देर तक चर्चा की थी। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। कुछ नामों पर सहमति न बनने पर पार्टी हाईकमान से जल्द कार्यकारिणी गठित करने को कहा था। पार्टी में शामिल नए नेताओं और पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में तालमेल बनाने का काफी प्रयास किया गया, इसलिए कार्यकारिणी की सूची लंबी रखी गई है ताकि कोई नाराज न हो।
विज्ञापन

उपप्रधानों की सूची में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी शामिल
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर सिंह औलख के अलावा योगेश सोनी, नरेश गर्ग, संदीप भारद्वाज, हरीश वशिष्ठ, अजैब सिंह, संजीव कोचर, अरुण गोयल, एमआर जिंदल, चितरंजन चंचल, जसकरन सिंह बराड़, कौशल सिंह, ललित मोहन, हरजिंदर सिंह बावा, सुखराज कौर संधू, मीना शर्मा, मुस्तकीन खान, रविंदर भानौत, ओमप्रकाश तिवारी, एसके शिंगारी, परमजीत सिंह पम्मी और रवि मनी को उप प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें बनाया महासचिव
विक्रम सिंह पुंडीर, विजय शर्मा, भुवन वधेरा, उमाकांत मेहता, ओमकार सिंह औलख, गुलशन कुमार, जगदीप महाजन, गुरुदेव यादव, कमलजीत सिंह, उज्ज्वल भसीन, संदीप दहिया, जसविंदर सिंह लाड्डी, कुलदीप दलोहर, मुनव्वर खान, भारत भूषण अरोड़ा, नितिन गोयल, रजिंद कश्यप, राकेश सूद, सतीश कात्याल, शिशुपाल, विशाल गर्ग नारवाना, यादविंदर मेहता।
इन्हें बनाय सचिव
आरती शर्मा, अमनदीप सिंह, अशोक कुमार दैनी, अश्वनी कुमार, जसविंदर सिंह नागपाल, दिनेश शर्मा, अमरजीत सिंह, अशोक कुमार, पुनीत धवन, महिपाल शर्मा, दमनप्रीत नागपाल, नेहा मुशावट, मनन भारद्वाज, ब्रिज मोहन मीना, रामकृष्ण, राधेश्याम यादव, विजय हंस, विशाल शेरी, रजिंदर कुमार हिंदुस्तानी, राकेश टांक, एसके शिंगारी, विजय ग्रोवर।
ग्रामीण मतदाताओं को साधने के लिए बनाई 24 सदस्यीय टीम
किसान आंदोलन को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने ग्रामीण मतदाताओं को साधने की भी योजना बनाई है। प्रदेश ग्रामीण कमेटी का गठन करने के साथ अलग से 14 सदस्यीय टीम बनाई है। इसमें ग्रामीण नेताओं को प्रमुखता दी गई है। बहलाना गांव के पूर्व सरपंच मोहिंदर सिंह को इस टीम का प्रधान बनाया है। वहीं, पांच उपप्रधान, चार महासचिव और चार सचिव बनाए गए हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
वरिष्ठता के आधार पर सभी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी में सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। आगामी निगम चुनाव में इसका प्रमाण भी देखने को मिलेगा। -प्रेम गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, आप
लोगों की भीड़ इकट्ठी करने से कोई मतलब नहीं है। भाजपा लोगों की बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित कर रही है। प्रत्येक वर्ग के सुख दुख में भाजपा हमेशा साथ खड़ी है। -अरुण सूद, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

कांग्रेस से भागे और छोड़कर गए लोगों को आप ने जिम्मेदारी दी है। इसका मतलब आप का अपना कोई जनाधार नहीं है। यह एक तरह से कांग्रेस की ही कमेटी लग रही है। -सुभाष चावला, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed