फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party released 21 candidates fourth list Haryana Election 2024

Haryana Election 2024: आम आदमी पार्टी ने जारी की चौथी सूची, 21 उम्मीदवारों को दिया टिकट

Wed, 11 Sep 2024 04:06 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Sep 2024 04:06 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने 21 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party released 21 candidates fourth list  Haryana Election 2024
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में कुल 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से पहली सूची में 20 प्रत्याशी, दूसरी में नौ और तीसरी में 11 उम्मीदवारों का एलान किया था। वहीं, चौथी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों को टिकट देने के बाद आप के कुल प्रत्याशियों की संख्या 61 हो गई है। 12 सिंतबर प्रत्याशियों के नामांकन की अंतिम तारीख है। इससे पहले आप को अब 29 और उम्मीदवारों का एलान करना है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन


आप आदमी पार्टी की तरफ से अंबाला कैंट सीट से राज कौर गिल, यमुनानगर से ललित त्यागी, लाडवा से जोगा सिंह, कैथल से सतबीर गोयत, करनाल से सुनील बिंदल, पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक, गनौर से सरोज बाला राठी, सोनीपत से देवेंद्र गौतम, गोहाना से शिव कुमार रंगीला, बरोदा से संदीप मलिक, जुलाना से कविता दलाल, सफीदों से निशा देशवाल, टोहाना से सुखविंदर सिंह गिल, कलांवली से जसदेव निक्का, सिरसा से श्याम मेहता को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आम आदमी पार्टी की तरफ से सिरसा से प्रत्याशी बनाए गए (69) श्याम सुंदर मेहता 30 साल से सक्रिय राजनीति में है। वर्ष 2014 में हरियाणा जनहित कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। दो साल पहले वह कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। मौजूदा समय में आप के जिला सचिव है। श्याम सुंदर मेहता के लंबे राजनीतिक अनुभव के कारण आप ने उन्हें सिरसा से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वह 12वीं तक पढ़ें हैं। 

कांग्रेस की विनेश के सामने हार्ड केडी लेडी कविता दलाल

आप ने पहलवान कविता दलाल को जुलाना से टिकट दिया है। कविता दलाल को कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट के सामने उतारा गया है। कविता मूल रूप से जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव मालवी की रहने वाली हैं। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई की रेसलर रह चुकी हैं। उनको हार्ड केडी लेडी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई की ट्रेनिंग खली से ली थी। दो साल पहले कविता दलाल ने खेलों से किनारा कर लिया और आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। कविता दलाल आम आदमी पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रही हैं। वह जुलाना विधानसभा क्षेत्र में वह काफी समय से सक्रिय हैं। कांग्रेस की महिला खिलाड़ी से राजनेता बनी विनेश फोगाट का मुकाबला करने के लिए कविता दलाल को यहां मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed