{"_id":"5f8db5fe8ebc3eefba412bba","slug":"aam-aadmi-party-protest-outside-the-punjab-assembly-against-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों का विरोध: विधानसभा के बाहर आप का प्रदर्शन, काले कपड़े पहन पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों का विरोध: विधानसभा के बाहर आप का प्रदर्शन, काले कपड़े पहन पहुंचे विधायक
Mon, 19 Oct 2020 09:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:23 PM IST
सार
- विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनकर विधानसभा सत्र में पहुंचे आम आदमी पार्टी विधायक
- विधानसभा परिसर में भी दिया धरना, बोले- किसानों के लिए जारी रहेगा आप का संघर्ष
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आप विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में काले कपड़े पहनकर पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों ने विधानसभा के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। कुछ देर बाद विधायक विधानसभा परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने पंजाब सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में विधेयक सार्वजनिक नहीं करने पर भी कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विरोध के दौरान नेता प्रतिपक्ष और आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी समिति (बीएसी) की बैठक के दौरान प्रभावित विधेयक की कॉपी (खरड़ा) देने के बारे में सत्ताधारी कांग्रेस की नीयत साफ नहीं है। किसानों के हित को लेकर विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों जगह आप का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर आप विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम, अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिंदर कौर, सरबजीत कौर माणूंके, रूपिंदर कौर रूबी, मीत हेयर, जै सिंह रोड़ी, मनजीत सिंह, कुलवंत सिंह पंडोरी, मास्टर बलदेव सिंह उपस्थित रहे। इससे पहले प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ आप विधायकों की धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि कुछ देर बाद हालात सामान्य हो गए और विधायक विधानसभा सत्र में शामिल होने चले गए।
विज्ञापन