फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party protest of PM Narendra Modi Mann Ki Baat programme in Chandigarh

Chandigarh: मन की बात कार्यक्रम पर आमने-सामने हुए भाजपा और आप, कम्युनिटी सेंटर में आयोजन का विरोध

Sun, 30 Apr 2023 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 12:53 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना है कि यह पूरी तरह से धक्केशाही है और भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है। पार्षद दमनप्रीत, नेहा और योगेश ढींगरा ने कहा कि वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे। इस मामले पर नगर निगम के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party protest of PM Narendra Modi Mann Ki Baat programme in Chandigarh
मन की बात कार्यक्रम का विरोध करते आप पार्षद को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर चंडीगढ़ में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम राजनीतिक है, इसलिए शहर के नियमों के अनुसार कम्युनिटी सेंटर में इनका आयोजन नहीं किया जा सकता। हालांकि भाजपा नेताओं की तरफ से कई सेंटर में सफल आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने अपने वार्ड में कम्युनिटी सेंटर में इस कार्यक्रम का विरोध किया। सेक्टर 22, राम दरबार, सेक्टर 37 समेत कई सेक्टरों के कम्युनिटी सेंटर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने विरोध किया। सेक्टर 22 के कम्युनिटी सेंटर में हुए कार्यक्रम का विरोध कर रहे पार्षद दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वही राम दरबार में धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी की पार्षद नेहा को भी पुलिस उठाकर ले गई है। भाजपा के नेता देवेंद्र सिंह बबला का कहना है कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। उन्होंने दावा किया कि यह कार्यक्रम सरकारी है। इसलिए इसका आयोजन कम्युनिटी सेंटर में किया गया है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना है कि यह पूरी तरह से धक्केशाही है और भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है। पार्षद दमनप्रीत, नेहा और योगेश ढींगरा ने कहा कि वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे। इस मामले पर नगर निगम के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। नगर निगम की आयुक्त आनिंदित मित्रा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह शहर से बाहर है। बता दें कि शहर की कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग नीति के अनुसार किसी भी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम या सेमिनार कम्युनिटी सेंटर के अंदर आयोजित नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed