फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party preparing for Sangrur Lok Sabha by election

संगरूर लोकसभा उपचुनाव: आप प्रत्याशी के लिए सीएम की बहन के पोस्टर लगे, 23 जून को होगा मतदान

Fri, 27 May 2022 06:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 May 2022 06:24 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने लगातार दो बार संगरूर से लोकसभा चुनाव जीतकर नया इतिहास रचा था और संगरूर लोकसभा सीट को भगवंत मान का गढ़ भी माना जाता है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party preparing for Sangrur Lok Sabha by election
संगरूर में सीएम की बहन मनप्रीत कौर के लगे पोस्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 23 जून को होगा। आम आदमी पार्टी ने चुनाव की रणनीति बनानी शुरू दी है। इन दिनों शहर के बरनाला चौक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर के लगे पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं, क्योंकि पोस्टरों में आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुनाव में उम्मीदवार दिखाया है। जबकि पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सांसद भगवंत मान के सीएम बनने व उनके इस्तीफा देने के पश्चात यह सीट खाली हो गई है। अब इस लोकसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव है। सीएम मान की बहन मनप्रीत कौर के चुनाव लड़ने संबंधी पोस्टर लगने से सियासी गलियारों में एक नई चर्चा छिड़ गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान मनप्रीत कौर ने अपने भाई (भगवंत मान) के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई और चुनाव जीतने के बाद वह विधानसभा हलका धूरी में लोगों का धन्यवाद करने के अलावा लोगों के साथ जुड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा भगवंत मान के करीबी दोस्त कामेडियन कर्मजीत अनमोल और एक पुलिस अधिकारी के चुनाव लड़ने संबंधी चर्चा जोरों पर है। संगरूर लोकसभा सीट में नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन्हीं में से एक धूरी विधानसभा से भगवंत मान विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री हरपाल चीमा दिड़बा और मीत हेयर बरनाला से विधायक हैं। ऐसे में उक्त तीनों नेताओं की इस चुनाव में अहम भूमिका रहेगी। बता दें कि सीएम भगवंत मान ने लगातार दो बार संगरूर से लोकसभा चुनाव जीतकर नया इतिहास रचा था और संगरूर लोकसभा सीट को भगवंत मान का गढ़ भी माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed