फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi party leader jarnail singh alligade akali bjp leaders

'अकाली-कांग्रेस में सौदेबाजी, ताकि 'आप' हो किनारे'

Thu, 24 Jul 2014 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 24 Jul 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party leader jarnail singh alligade akali bjp leaders

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आर्ब्जवर एवं पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब बायइलेक्शन के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेसियों में सौदेबाजी हो गई है। जिससे आप के राज्य में बढ़ते प्रभाव को रोका जा सके। वह वीरवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पटियाला उपचुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों ने एप्लीकेशंस दी हैं। आज इन उम्मीदवारों से मिलने और वालंटियरों से इन उम्मीदवारों संबंधी फीड बैक लेने के लिए वह पटियाला आए थे। उनके साथ आप के प्रवक्ता कुलतार सिंह, जिला कनवीनर जरनैल सिंह मनु, गुलशन छाबड़ा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


जरनैल सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों संबंधी रिपोर्ट वह केंद्रीय लीडरशिप को देंगे और अगले दो-तीन दिनों में कैंडीडेट के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में आप ने पंजाब में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसे देखते हुए ही पार्टी को गांव स्तर तक मजबूत करने के लिए कैंपेन भी चलाई जा रही है। इस कैंपेन का जायजा लेने के लिए भी वह पंजाब आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाए कि आप के पंजाब में बढ़ते प्रभाव से अकाली-भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी घबराई है। इसलिए इन पार्टियों में पंजाब बायइलेक्शन को लेकर सौदेबाजी हो गई है कि एक सीट तू जीत और एक मैं। जिससे आप को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पटियाला में किसी योग्य उम्मीदवार को ही चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा।


पटियाला में पार्टी के जिला कनवीनर रहे कुंदन गोगिया के बागी होने पर उन्होंने कहा कि भारत में प्रजातंत्र है और कोई भी आजाद लड़ सकता है। लेकिन केवल टिकट न मिलने से गुस्सा होकर बागी होना गलत है। स्वराज का आंदोलन अह्म होना चाहिए, न कि किसी तरह का लालच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed