{"_id":"bd264e56c506af6288b1b6f703816ed5","slug":"aam-aadmi-party-launch-helpline-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई सवाल पूछना है तो करें आप को फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई सवाल पूछना है तो करें आप को फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Mar 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार अभियान में एक और नया प्रयोग किया है। इसके तहत पार्टी ने एक हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18001373333 जारी किया है।
विज्ञापन
पार्टी के मुताबिक इस नंबर पर शहरवासी कॉल या मिस्ड कॉल भी कर सकते हैं। कॉल करने केबाद आप कोई भी सवाल पार्टी से पूछ सकते हैं। मिस्ड कॉल करने पर पार्टी की ओर से एक एसएमएस आएगा और उसके कुछ ही मिनट बाद आपको कॉल आएगी।
विज्ञापन
पार्टी का यह टोल फ्री नंबर रविवार से काम करने लगेगा। कैम्पेन मैनेजर डा. मुनीष रायजादा ने बताया कि इस नंबर से लोग पार्टी से संबंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी की क्या नीति है और पार्टी का मैनिफेस्टो क्या कहता है? पार्टी के मेंबर बनना चाहते हैं। या फिर वोटिंग के दौरान बूथ मेंबर बनना चाहते हैं तो आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा कोई भी सवाल पार्टी से संबधित पूछ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर गुल पनाग बात नहीं कर पाएंगी, लेकिन कॉलर गुल को अपने सुझाव व प्रस्ताव जरूर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही कुछ और नए तरीके प्रचार के लिए लांच कर सकती है। उस पर पार्टी की आइटी काम जी-जान से जुटी हुई है।