फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party Convenor Arvind Kejriwal says that There should be no politics on the issue of security of PM

भाजपा को आप का साथ: मोदी के दौरे से पहले बोले अरविंद केजरीवाल-पीएम की सुरक्षा पर राजनीति न हो

Mon, 14 Feb 2022 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 11:31 AM IST
सार

पंजाब के दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को हराने के लिए सारी पार्टियां फिर से इकट्ठी हो गई हैं। इस बार पूरा पंजाब मिलकर इन पार्टियों को हराएगा।  

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Convenor Arvind Kejriwal says that There should be no politics on the issue of security of PM
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार के पंजाब दौरे से पहले कहा है कि पीएम की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करती। अगर हम पंजाब में सत्ता में आए तो हम पंजाब और देश में सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे। पीएम की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन राजनीति दोनों तरफ से की गई। पत्रकारवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को हराने के लिए सारी पार्टियां फिर से इकट्ठी हो गई हैं। इस बार पूरा पंजाब मिलकर इन पार्टियों को हराएगा। कांग्रेसी एक दूसरे को हराने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार बहुत है। 

विज्ञापन

पीएम सुरक्षा की चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था

पिछली बार जब पीएम पंजाब में आए थे तो उनके काफिले के सामने प्रदर्शन के कारण वे दौरा रद्द कर लौट गए थे। पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। कांग्रेस ने सीएम चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में इस पर हमलावर रवैया अख्तियार कर लिया था। रविवार को लुधियाना में आए गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस मामले में सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो सीएम पीएम की रास्ते में सुरक्षा नहीं दे सकता, वो पंजाब को क्या सुरक्षा देगा। सोमवार को मोदी जालंधर में रैली करने आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा को इस मामले में आप का साथ मिल गया है।

विज्ञापन

चमकौर साहिब और भदौड़ से हार रहे चन्नी : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया था कि चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ से हार रहे हैं। चन्नी का मुख्यमंत्री का सपना अब सपना ही रहने वाला है। क्योंकि उनके दोनों हलकों में करवाए सर्वे में हैरानीजनक नतीजे सामने आए हैं। चन्नी मुख्यमंत्री बनने के चक्कर में दो स्थानों से चुनाव लड़ रहे हैं। अगर एक सीट से हार भी जाते हैं, तो दूसरी सीट शायद उनका सपना पूरा कर सके। उन्होंने चन्नी की दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ पर तीन बार सर्वे करवाए थे और तीनों सर्वे के नतीजे हैरानीजनक सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू के मॉडल पर केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें तो खुद कांग्रेस ने ही स्वीकार नहीं किया। सिद्धू के पंजाब मॉडल की घोषणा पर तो मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा ने किसी तरह की बैठक से इनकार कर दिया है। उन्होंने अकाली दल पर भी निशाना साधा और कहा कि अकाली दल गलत समाचार फैला रहा है। इस पर चुनाव कमीशन ने भी कार्रवाई की है। ऐसी कोई बात नहीं हुई, जिसमें 10 साल पुरानी गाड़ियां पंजाब में बंद किए जाने संबंधी कहा गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed