फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth murdered in Abohar of Punjab

शराब को लेकर हुआ झगड़ा तो बड़े भाई ने बरसाए ताबड़तोड़ डंडे, छोटे भाई की हो गई मौत

Sun, 12 Jan 2020 05:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jan 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
A youth murdered in Abohar of Punjab
मृतक प्रह्लाद का कमरा ,जहां बड़े भाई पूर्णचंद ने उसकी हत्या कर दी।

ठाकर आबादी में शनिवार की रात एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। थाना नंबर 2 की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण समिति के सहयोग से शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


मृतक के मामा लाल चंद के मुताबिक ठाकर आबादी गली नंबर 13 निवासी 32 वर्षीय बिजली मैकेनिक प्रह्लाद और उसका बड़ा भाई करीब 36 वर्षीय पूर्णचंद एक ही मकान में रहते थे। पूर्णचंद मोची का काम करता था। दोनों ही अविवाहित थे। शनिवार रात दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पूर्णचंद ने तैश में आकर घर में ही पड़े डंडे से प्रह्लाद के सिर में कई प्रहार कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई महेंद्र ने बताया कि प्रह्लाद और पूर्णचंद के बीच अक्सर शराब पीने बाद झगड़ा होता रहता था। शनिवार की रात भी उन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान पूर्णचंद ने डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। बकौल महेंद्र उसने ही घटना की जानकारी सिटी 2 की पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अतिरिक्त एसएचओ रणजीत सिंह व डीएसपी राहुल भारद्वाज रात करीब 1 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने महेंद्र के बयान पर पूर्णचंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पूर्ण चंद को काबू कर लिया। एसएचओ के अनुसार पूरनचंद ने भी पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed