फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth jumped from 3rd floor of the hospital in Ludhiana

तीन दिन पहले अस्पताल में हुआ भर्ती, होश आया तो तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, फिर क्या हुआ

Thu, 06 Jun 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
A youth jumped from 3rd floor of the hospital in Ludhiana
युवक के कूदने से क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के अस्पताल में भर्ती शराब के आदी युवक ने बुधवार को सीएमसी अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद वह सीधे नीचे खड़ी एक कार पर आकर गिरा। इस खबर से अस्पताल में हड़कंप मच गया। युवक को इमरजेंसी वॉर्ड में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


इस हादसे के संबंध में कोई भी कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। वहीं पीड़ित के परिजन भी दूरी बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के बस्ती जोधेवाल निवासी रूबल (27) काफी समय से शराब पीने का आदी है। 3 जून को शराब पीने के चक्कर में उसने घर में रखी मच्छर मारने वाली दवा पी ली। उसे गंभीर हालत में सीएमसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


युवक को तीसरी मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में रखा गया था। बुधवार की सुबह वह होश में आया और अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। परिसर के नीचे एक कार खड़ी थी। वह सीधे कार पर आकर गिरा। इससे कार का शीशा टूट गया। इस घटना के बारे में पता चलते ही अस्पताल स्टाफ उसे तुरंत उठाकर इमरजेंसी वार्ड में ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed