फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth beaten to death in Hoshiarpur of Punjab

Hoshiarpur News: होशियारपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 07 Jan 2024 09:43 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jan 2024 09:43 AM IST
सार

पंजाब के होशियारपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना गांव तलवंडी सल्लां की है। 

विज्ञापन
A Youth beaten to death in Hoshiarpur of Punjab
साहिल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव तलवंडी सल्लां में शुक्रवार रात नगर कीर्तन के दौरान दूध के लंगर की सेवा कर रहे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वह पत्ती तलवंडी सल्ला का रहने वाला था। 

विज्ञापन


पुलिस को मृतक युवक के पिता कश्मीरा लाल ने बताया कि 2021 में उनके बेटे का आरोपी आशु से झगड़ा हुआ था और विदेश से लौटने के बाद भी आरोपी का बेटे के साथ झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे पर उस समय हमला किया जब वह अपने भाई गौरव के साथ गांव में ही गुरमीत सिंह की वेल्डिंग की दुकान पर नगर कीर्तन की संगत के लिए दूध के लंगर की सेवा कर रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रैक्टर और चारे वाली छोटी ट्रॉली पर सवार होकर आए आरोपियों ने उसके बेटे पर लोहे की रॉड और बेसबॉल से हमला किया। जब वह और उसका भाई मलकीत लाल साहिल को बचाने पहुंचे तो उन पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इस बीच उन्होंने उसके बेटे का मोबाइल भी छीन लिया। संगत के जुटने पर सभी हमलावर वहां से भाग निकले। तुरंत घायल साहिल को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे होशियारपुर रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ केस दर्ज

मृतक युवक के पिता कश्मीरा लाल की शिकायत पर पुलिस ने अभिषेक निवासी तलवंडी सल्ला, अमृतपाल सिंह, आशु उर्फ आशीष निवासी मानपुर, लाडी निवासी तलवंडी सल्ला, शिव चरणजीत निवासी मानपुर, दीपू उर्फ दीप निवासी मानपुर, पम्मा और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed