फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man from Jalandhar died tragically in the Russia-Ukraine war; he had gone abroad after being deceived by a travel agent.

Chandigarh News: जालंधर के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में दर्दनाक मौत, ट्रैवल एजेंट के झांसे में विदेश गया था

Sat, 03 Jan 2026 07:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
A young man from Jalandhar died tragically in the Russia-Ukraine war; he had gone abroad after being deceived by a travel agent.
-मनदीप कुमार की रूस में जबरन भर्ती, शव भारत लौटने के बाद परिजन गमगीन
विज्ञापन

17 सितंबर, 2023 को तीन परिचितों के साथ अमृतसर से फ्लाइट लेकर आर्मेनिया गया था
---
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर के गोराया कस्बे के 30 वर्षीय युवक मनदीप कुमार की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मनदीप ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आकर रोजगार की तलाश में विदेश गया जहां उसे कथित रूप से जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया। कई महीनों तक लापता रहने के बाद उसका शव अब भारत लाया गया है जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि मनदीप 17 सितंबर 2023 को अपने एक रिश्तेदार और तीन परिचितों के साथ अमृतसर से फ्लाइट लेकर आर्मेनिया गया था। वहां तीन महीने मजदूरी करने के बाद 9 दिसंबर 2023 को वह रूस पहुंचा। हालांकि, उसके साथी भारत लौट आए लेकिन मनदीप वहीं रुक गया। रूस में लापता होने के बाद उसके भाई जगदीप कुमार ने कई प्रयास किए। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, पंजाब सरकार और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया ताकि मनदीप को सुरक्षित भारत लाया जा सके, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद परिवार को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

दिव्यांग होने के बावजूद भर्ती का आरोप
जगदीप कुमार ने कहा कि उनके भाई को दिव्यांग होने के बावजूद रूस में सेना में भर्ती किया गया जो पूरी तरह अवैध था। उन्होंने बताया कि वे इस मामले को विदेश मंत्रालय, रूसी सरकार और रूसी अदालत तक ले जाएंगे और पूरी सच्चाई सामने लाएंगे। परिवार का कहना है कि ट्रैवल एजेंटों ने मनदीप को अच्छी नौकरी का झूठा लालच देकर रूस भेजा जबकि वहां उसे खतरनाक युद्ध में शामिल कर दिया गया। अब मनदीप का शव घर लौट आया है और पूरे गोराया कस्बे में उसकी याद में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed