फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a women death in suspicious circumstances in Abohar of punjab

30 दिन पहले हुई थी शादी, मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, लुट गया सब कुछ जिंदगी तबाह

Mon, 03 Dec 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर ( पंजाब) Updated Mon, 03 Dec 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
a women death in suspicious circumstances in Abohar of punjab
सांकेतिक तस्वीर

एक महीने पहले घर से डोली में सजकर निकली नवविवाहिता के साथ एक दर्दनाक वाकया हो गया। इसके बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। दरअसल, एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिली। घटना पंजाब के अबोहर जिले की है। यहां के साउथ एवेन्यू गली नंबर 11 निवासी नवविवाहिता की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटकी मिली।

विज्ञापन


 घटना की सूचना मिलते ही अबोहर पहुंचे सिरसा निवासी विवाहिता के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया। थाना नंबर 2 की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मृतक के पिता की शिकायत पर पति, ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


साउथ एवेन्यू निवासी बिजली विभाग के कर्मचारी गोपी चंद सांदड ने बताया कि उनके बेटे विवेक उर्फ लक्की सांदड़ का विवाह करीब एक माह पूर्व सिरसा निवासी रवीना के साथ हुआ था। शनिवार की रात परिवार के सभी लोग सो गए। रविवार की सुबह उनकी पुत्रवधू कमरे में फंदे से लटकी थी। परिजनों की मदद से वह उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मृतका के सिरसा निवासी परिजन दोपहर करीब 3 बजे अबोहर पहुंचे और उन्होंने सांदड़ परिवार पर रवीना की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसपी विनोद चौधरी ने बताया थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतका के पिता रामकुमार निवासी प्रेम नगर गली नंबर 4 सिरसा की शिकायत पर मृतका के पति विवेक उर्फ लक्की सांदड़ ससुर गोपीराम सांदड, उसकी पत्नी विनीता सांदड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed