फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman was raped after being lured into a relationship with the promise of marriage; a case has been registered against the accused.

Chandigarh News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Thu, 08 Jan 2026 07:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
A woman was raped after being lured into a relationship with the promise of marriage; a case has been registered against the accused.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। शहर में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी साउथ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सिटी साउथ के एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि मोगा जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ कंडा निवासी कच्चा दोसांझ रोड, मोगा) ने उसे शादी का झांसा दिया था। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने विश्वास में लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपनी बात से मुकर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी साउथ मोगा की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। मामले की आगामी तफ्तीश एएसआई गुरदेव सिंह कर रहे हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता युवती व आरोपी मनप्रीत सिंह दोनों एक ही स्कूल में पिछले दो-तीन साल से पढ़ते थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई। युवक शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के बिना लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed