फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Woman and man died in road accident, one injured at Batala

कार और बाइक की भिडंत में उजड़ा परिवार, दामाद और सास की मौत, एक अन्य घायल

Sat, 01 Feb 2020 11:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
A Woman and man died in road accident, one injured at Batala
सांकेतिक तस्वीर।

कार की टक्कर से बाइक सवार दामाद और उसकी सास की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह निवासी सिंघपुरा ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कॉलेज में बतौर ड्राइवर काम करता है।

विज्ञापन


देर शाम को उसके चाचा मंगा निवासी सिंघपुरा ने उनके घर आकर उसे बताया कि उसके दूसरे चाचा लवजीत सिंह, जसबीर सिंह और जसबीर सिंह की सास परमजीत कौर निवासी गांव पत्तेवाली बदोवाल का एक्सीडेंट हो गया है। वह अपने परिवार समेत मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जसबीर सिंह को दवा दिलाने के लिए उसके एक और चाचा लवजीत सिंह और परमजीत कौर बाइक से निजी अस्पताल आए हुए थे। जब वह दवा लेकर गांव जा रहे थे तो रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइड मार दी। हादसे के दौरान कार चालक बाइक को घसीटता हुआ आगे ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार भी सड़क किनारे उतर गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके चाचा जसबीर सिंह और जसबीर सिंह की सास परमजीत कौर की मौके पर मौत हो गई। दूसरा चाचा लवजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed