फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A video of covid-19 Center goes viral on Social media

संक्रमित डॉक्टर ने वीडियो किया वायरल, बोला- यहां खाना अच्छा नहीं, बीपी भी नहीं हो रहा चेक

Fri, 26 Jun 2020 08:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jun 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
A video of covid-19 Center goes viral on Social media
संगरूर के गांव घाबदां स्थित कोविड सेंटर में स्टाफ के साथ बातचीत करते डीसी रामवीर सिंह।

संगरूर के गांव घाबदां में बने कोविड सेंटर में आइसोलेट एक डॉक्टर ने खाने में मक्खी आने की शिकायत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और अपने बचाव में अलग-अलग तर्क तक देने लगा। मामला तूल पकड़ने के बाद डिप्टी कमिश्नर रामवीर ने केंद्र में जाकर जायजा लिया।

विज्ञापन


कोविड सेंटर घाबदां में इलाज करवा रहे डा. नरेश ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। इसमें वे रोटी में मक्खी दिखाते हुए कह रहे हैं कि वह धूरी के रहने वाले हैं और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिन्हें घाबदां स्थित कोविड सेंटर में शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: छह साल की उम्र, सामने हुईं पांच हत्याएं, रात भर लाशों संग लेटी रही मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वीडियो में कहा कि यहां पर बेसिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। मरीज का बुखार व ब्लड प्रेशर तक चेक नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि आज उन्हें ब्रेक फास्ट दिया गया, जिसमें मक्खी मिली। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत की और दोबारा ब्रेकफास्ट भेजने को कहा। लंबा समय बीतने के बावजूद भी ब्रेकफास्ट नहीं आया। उन्होंने वीडियो में डीसी और मुख्यमंत्री से अपील की कि जब डॉक्टरों का ऐसा हाल है तो आम लोगों के साथ इन सेंटरों में कैसा व्यवहार होता होगा। 

क्या कहते हैं डीसी
डिप्टी कमिश्नर रामवीर सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। मरीज अपने घर जाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। कोविड सेंटरों में तमाम सुविधाएं मरीजों को मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके लिए वह और सिविल सर्जन दौरा करते रहते हैं। उनके मुताबिक घाबदां सेंटर में 102 मरीज एकांतवास में हैं, इनमें से सिर्फ इस मरीज को परेशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed