{"_id":"664fd5f3ee30ae65120b13aa","slug":"a-vicious-person-duped-a-pu-student-of-rs-20-thousand-by-pretending-to-be-uncle-chandigarh-news-c-16-pkl1043-427830-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खुद को अंकल बताकर पीयू की छात्रा से शातिर ने ठग लिए 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खुद को अंकल बताकर पीयू की छात्रा से शातिर ने ठग लिए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने छात्रा को फोन कर कहा कि वह उसका अंकल बोल रहा है। छात्रा को झांसे में लेकर शातिर ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है, जिसके आधार पर जांच शुरू हो गई है।
पीड़ित छात्रा का नाम यश्शश्री है और वह पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं। यश्शश्री ने बताया कि 20 मई की शाम करीब 7 बजे उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि ‘बेटा मैं तुम्हारा अंकल मनोज बोल रहा हूं। तुम्हारे पापा ने मुझे तुमको दस हजार रुपये भेजने के लिए कहा है।’ छात्रा के पिता के दोस्त का नाम मनोज होने के कारण वह झांसे में आ गई। छात्रा ने कहा कि अंकल मैं पापा से बात कर लेती हूं तो शातिर ठग ने कहा कि उसे गांव निकलना है इसलिए वह पहले पैसे भेज रहा है। वह बाद में पापा से बात कर ले। इसके बाद शातिर ठग ने उसके गूगल पे नंबर पर दस हजार रुपये भेज देने की बात कही। छात्रा ने अपना खाता चेक कर बताया कि खाते में अभी पैसे नहीं आए हैं। थोड़ी देर बाद शातिर ने दस हजार और बीस हजार रुपये उसके खाते में क्रेडिट करने के दो स्क्रीनशॉट भेजे और दोबारा छात्रा को फोन कर कहा कि उसे अपने बेटे को भी 20 हजार रुपये भेजने थे, जो गलती से उसके खाते में चले गए हैं। ऐसे में वह उन्हें 20 हजार रुपये गूगल पे कर दे और 10 हजार रुपये रख ले।
छात्रा ने पहले तो शातिर की बातों पर विश्वास नहीं किया। चेक करने के लिए उसने पिता को दो बार फोन लगाया लेकिन पिता ने फोन नहीं उठाया। उधर, ठग बार-बार छात्रा को फोन करता रहा। मजबूरन छात्रा ने मैसेज देखकर उसे 20 हजार रुपये गूगल पे कर दिए। बाद में जब छात्रा ने अपना खाता चेक किया तो उसके खाते में कोई पैसे क्रेडिट नहीं हुए थे। खुद को ठगा महसूस करने के बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी।