{"_id":"67e7025fde0541f68d02739b","slug":"a-truck-full-of-liquor-being-taken-from-chandigarh-to-bihar-was-caught-in-lucknow-the-accused-was-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-669099-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में थी वालपुट्टी की बोरियां: चंडीगढ़ से बिहार जा रहा था, लखनऊ में यूपी एसटीएफ ने पकड़ा, मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में थी वालपुट्टी की बोरियां: चंडीगढ़ से बिहार जा रहा था, लखनऊ में यूपी एसटीएफ ने पकड़ा, मिला ये सामान
Sat, 29 Mar 2025 01:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:41 AM IST
सार
बिहार में शराबबंदी के कारण चंडीगढ़ से अवैध रूप से शराब की सप्लाई की जा रही थी। जिस ट्रक को यूपी एसटीएफ ने पकड़ा, वह शराब लेकर चंडीगढ़ से समस्तीपुर जा रहा था।
विज्ञापन
लखनऊ में पकड़ी गई अवैध शराब
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ से अवैध रूप से शराब लेकर बिहार जा रहे ट्रक को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने लखनऊ में पकड़ लिया। यूपी पुलिस ने अवैध शराब के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 52 निवासी मकान नंबर 168 निवासी कपिल वर्मा को गिरफ्तार किया है।
यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने आरोपी के कब्जे से अलग अलग ब्रैंड की शराब की 459 पेटियां, 10 हजार 230 रुपये नकदी, दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोहाली नंबर का टाटा ट्रक और 700 बोरी वालपुट्टी बरामद की है। आरोपी ने ट्रक में वालपुट्टी में शराब की पेटियां छिपा रखी थी।
एसटीएफ लखनऊ को गुप्त सूचना मिली थी कि वालपुट्अी के बोरियों के बीच में चंडीगढ़ से अवैध शराब छिपाकर बिहार राज्य में स्पलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने काकोरी थाना क्षेत्रा में लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा से आरोपी कमिपल को ट्रक समेत गिरफ्तार किया।