फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A tractor full of laborers fell into Bhakra Canal in Sangrur

संगरूर में हादसा: मजदूरों से भरा ट्रैक्टर भाखड़ा नहर में गिरा, एक युवती और दो महिलाएं बहीं

Fri, 23 Jun 2023 07:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Jun 2023 07:57 PM IST
सार

भाखड़ा नहर में गिरे ट्रैक्टर को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाल लिया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी मूनक मनोज गोरसी और एसएचओ खनौरी सौरभ अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
A tractor full of laborers fell into Bhakra Canal in Sangrur
नहर में बहने वाली तीनों महिलाओं की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खनौरी के नजदीकी गांव हरिगढ़ गेहलां में धान लगाने जा रहे मजदूरों का ट्रैक्टर भाखड़ा में गिर गया। इस हादसे में एक युवती और दो महिलाएं तेज बहाव में बह गईं। गोताखोर इन्हें तलाशने में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक गांव मनियाना से करीब 12 मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव हरिगढ़ गेहलां धान लगाने जा रहे थे। 

विज्ञापन


ट्रैक्टर के पीछे धान की पनीरी लदी थी। यह सभी भाखड़ा नहर के कच्चे रास्ते से खेत की तरफ जा रहे थे। जब ट्रैक्टर हरिगढ़ गेहलां स्थित भट्ठे के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और बेकाबू होकर भाखड़ा नहर में जा गिरा। हादसे के वक्त कुछ मजदूर रास्ते और कुछ भाखड़ा नहर में जा गिरे।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने चार महिलाओं और ट्रैक्टर चालक रामफल को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद टोहाना के संगम अस्पताल में भर्ती करवाया। कमलेश पत्नी गुरमीत सिंह (38), गीता पत्नी सुखचैन सिंह (35) और पायल पुत्री काला (16) पानी के तेज बहाव में बह गईं। भाखड़ा नहर में गिरे ट्रैक्टर को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाल लिया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी मूनक मनोज गोरसी और एसएचओ खनौरी सौरभ अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने सुनाई आपबीती

गांव मनियाना निवासी महिला सोनू ने आपबीती सुनाई। उसने बताया कि लोग खोपर गांव से धान की पनीरी लेकर हरिगढ़ गेहलां गांव में धान लगाने जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर मजदूरों समेत भाखड़ा नहर में गिर गया। उसने बताया कि वह नहर में गिरने पर तीन बार ऊपर आई और तीन बार नीचे गई। जब वह ऊपर आई तो साथ के लोगों ने रस्सी की मदद से बाहर निकाला और उसे टोहाना के संगम अस्पताल में लेकर आए। सोनू ने कहा कि नहर में गिरी तो ऐसा लगा मानो मौत को गले लगाकर आए हैं। नहर में गिरते ही एकदम आंखों के आगे अंधेरा छा गया और लगा कि अब जीवित नहीं बच पाएगी। परमात्मा ने ही बचाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed