फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A tipper truck ran over a motorcyclist, severing his left arm at the elbow; he died on the spot

Chandigarh News: टिप्पर ने बाइक सवार को कुचला, बायां हाथ कोहनी से हुआ अलग, माैत

Sat, 13 Dec 2025 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
A tipper truck ran over a motorcyclist, severing his left arm at the elbow; he died on the spot
मोहाली। सेक्टर-82 स्थित फॉल्गन व्यू पॉइंट के पास एक टिप्पर ने बाइक चालक को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार दादा की माैत हो गई जबकि ढाई वर्ष का पोता घायल हो गया। टिप्पर का पिछला टायर बाइक चालक के बाएं हाथ पर चढ़ गया। इसमें कोहनी से नीचे का हाथ अलग हो गया। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डाॅक्टर ने काली चरण को मृत घोषित कर दिया जबकि पोते का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद टिप्पर चालक ने वाहन थोड़ी दूर छोड़कर थाने पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-66 एलआईजी निवासी रंजन कुमार ने बताया कि अपने पिता कालीचरण के साथ पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-82 आए थे। बैंक से निकलते समय उनके पिता अपने पोते समीर साविन कुमार (उम्र 2.5 साल) के साथ मोटरसाइकिल पर आगे जा रहे थे। फॉल्गन व्यू पॉइंट के पास पीछे से आए तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनके पिता कालीचरण और बेटा समीर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में टिप्पर का पिछला टायर उनके पिता के बांए हाथ पर चढ़ गया। हाथ कोहनी से नीचे अलग हो गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आरोपी चालक जगदीप सिंह निवासी गांव दुबणा (मोरिंडा) के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए), 106, 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed