फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A terrorist of Babbar khalsa arrested from Panchkula

पंचकूला से बब्बर खालसा का एक और आतंकी गिरप्तार, हथियारों की व्यवस्था में जुटा था

Thu, 04 Apr 2019 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
A terrorist of Babbar khalsa arrested from Panchkula
सांकेतिक तस्वीर

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पंचकूला में नाडा साहिब के पास से बब्बर खालसा के एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह आतंकियों को हथियार मुहैया करवाने की प्लानिंग में जुटा था।

विज्ञापन


इसकी पहचान दलेर सिंह निवासी सरदार कालोनी, रोहिनी, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने रविवार को मोहाली से बब्बर खालसा के पांच आतंकी गिरफ्तार किए थे। इनसे पूछताछ के बाद तीन और आतंकियों पर केस दर्ज किया था, जिनमें से एक दलेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी दो आतंकी रणजीत सिंह पखोके खालिस्तान टाइगर्स फोर्स का पूर्व प्रमुख व रूपिंदर सिंह की तलाश जारी है। दलेर सिंह पर दिल्ली में डकैती, हत्या व हत्या का प्रयास समेत कई जघन्य मामलों में केस दर्ज हैं। 

जब आरोपी दलेर सिंह पर दिल्ली में केस दर्ज हुए तो उसे गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में रखा गया था। वहां उसकी मुलाकात हथियार सप्लाई करने वाले आरोपियों से हुई थी। इसके बाद वह हथियारों की सप्लाई आदि की व्यवस्था करने में जुट गया था।

ऐसे पकड़ा गया था आतंकी गिरोह
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने रविवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से हथियार और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 15 लेटर पैड मिले थे। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला था कि वह पंजाब और हरियाणा में बड़ी तबाही की साजिश रच रहे थे। इनके निशाने पर हिंदू नेता और बेअदबी कांड के जिम्मेदार डेरा सच्चा सौदा के समर्थक थे। 


आरोपियों ने बताया था कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशों में बैठे अपने हैंडलर से जुड़े हुए थे। वे तिहाड़ जेल में बंद आतंकी जगतार सिंह हवारा के संपर्क में भी था। वहीं, सूत्रों की मानें तो खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के संपर्क में भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed