{"_id":"5d4ae18b8ebc3e6ccb57ea59","slug":"a-special-train-with-20-coaches-has-been-started-from-udhampur-to-darbhanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में फंसे थे 2375 यात्री, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन से निकाला, करीब 800 अभी भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में फंसे थे 2375 यात्री, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन से निकाला, करीब 800 अभी भी फंसे
Wed, 07 Aug 2019 08:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Aug 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से श्रीनगर में फंसे लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। बुधवार को फिरोजपुर रेल डिवीजन की ओर से 20 डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन को ऊधमपुर से दरभंगा के बीच चलाया गया, जिसमें 2375 यात्री सवार हैं । बुधवार को बीस डिब्बों वाली ट्रेन उधमपुर से रवाना हुई।
विज्ञापन
उधमपुर से चलने के बाद ट्रेन को केवल मुख्य स्टेशनों पर कुछ देर के लिए रोका गया। यहां पर आम यात्रियों को बैठाने की इजाजत नहीं दी गई। बता दें कि इससे पहले फिरोजपुर रेल डिवीजन ने 5 ट्रेनों में श्रीनगर के नेशनल इंस्टीटयूट् ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) के 450 विद्यार्थियों को सुरक्षित उनके शहरों तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
डीआरएम फिरोजपुर राजेश अग्रवाल ने बताया कि अंडमान एक्सप्रेस, कटरा-जामनगर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, जम्मू-वाराणसी ट्रेन में 450 विद्यार्थियों के गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
फिरोजपुर रेल डिवीजन ने टवीट् कर बताया कि श्रीनगर के विभिन्न हिस्सों में करीब 800 यात्री फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए बुधवार देर शाम एक अन्य स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके बाद गुरुवार को एक ट्रेन चलाने की योजना बनाई है, हालांकि उस पर अंतिम फैसला गुरुवार की सुबह होगा।