फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A special intensive review camp will be held in Chandigarh today.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण के आज लगेगा विशेष शिविर

Sun, 17 May 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A special intensive review camp will be held in Chandigarh today.
चंडीगढ़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चंडीगढ़ द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) को लेकर बैठक के बाद प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 16 और 17 मई को शहर के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन शिविरों का उद्देश्य मतदाताओं को अधिक सुविधा उपलब्ध कराना और पुनरीक्षण प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों को पहले ही सूचित किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए आईटी अनुप्रयोगों, एसआईआर प्रक्रिया की समय-सारणी और कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया। प्रशासन ने कहा कि सभी हितधारकों के सहयोग से यह प्रक्रिया पारदर्शी, सहभागी और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएगी। साथ ही मतदाताओं से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed