फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A snatch thief who snatched a mobile phone and tried to escape was caught, beaten up, and handed over to the police

Chandigarh News: मोबाइल छीनकर भाग रहा झपटमार पकड़ा, पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

Mon, 15 Dec 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A snatch thief who snatched a mobile phone and tried to escape was caught, beaten up, and handed over to the police
डेराबस्सी। हेबतपुर रोड पर लोगों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे एक झपटमार को काबू किया है। लोगों ने झपटमार को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मुबारकपुर निवासी राजा राम ने बताया कि वह आज शाम मोटरसाइकिल पर अपनी बहन और भांजे के साथ किसी काम जा रहा था। इस दौरान जब वह हेबतपुर रोड से मुबारकपुर की ओर मुड़ा तो एक मोटरसाइकिल पर सवार आया और उसके हाथ से फोन छीनकर भाग गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस झपटमारी में वह मोटरसाइकिल समेत गिर गया, जिससे उसकी मोटरसाइकिल को नुकसान हुआ और बहन व भांजे को भी चोटें आईं। उनके शोर मचाने पर लोगों ने झपटमार को काबू कर लिया। इस दौरान गिरने से उसका मोबाइल फोन भी टूट गया। झपटमार नशेड़ी लग रहा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल का नंबर छिपाने के लिए मिट्टी लगाई हुई थी। इसके अलावा उसका आगे का भी नंबर नहीं था। थाना प्रभारी सुमीत मोर ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed