{"_id":"63d6d0e8741eb71eaf3ef27a","slug":"a-smuggler-arrested-with-five-kg-heroin-and-rs-12-lakh-rupees-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पांच किलो हेरोइन और 12.15 लाख रुपये बरामद, काउंटर इंटेलिजेंस ने तस्कर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: पांच किलो हेरोइन और 12.15 लाख रुपये बरामद, काउंटर इंटेलिजेंस ने तस्कर को दबोचा
Mon, 30 Jan 2023 01:38 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:38 AM IST
सार
डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि रछपाल सिंह उर्फ पाला से बरामद हेरोइन को पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में फेंका था। काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी अमरजीत सिंह बाजवा ने कहा कि आरोपी को हेरोइन के किसने रुपये दिए, जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
तस्कर से बरामद नकदी व नशा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने रविवार शाम नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। काउंटर इंटेलिजेंस ने एक तस्कर को पांच किलो हेरोइन और 12.15 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
तस्कर की पहचान सीमांत लोपोके थानाक्षेत्र के गांव कक्कड़ निवासी रछपाल सिंह उर्फ पाला के रूप में हुई है। रछपाल सिंह की जानकारी इससे पहले गुरदासपुर के गांव थम्मन से 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार दो ड्रग तस्करों ने दी थी। डीजीपी ने बताया कि इनपुट मिलने के बाद काउंटर इंटेलिजेंस ने लोपोके थाने के गांव ठट्ठा के पास स्पेशल ऑपरेशन चलाया और ड्रग तस्कर को उस समय काबू किया, जब वह खरीदार से पैसे लेने के बाद उसे हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि रछपाल सिंह उर्फ पाला से बरामद हेरोइन को पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में फेंका था। काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी अमरजीत सिंह बाजवा ने कहा कि आरोपी को हेरोइन के किसने रुपये दिए, जानकारी हासिल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एसएसओसी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन