फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A school bus collides with water tanker near Malerkotla

पंजाबः मालेरकोटला के पास पानी के टैंकर से टकराई स्कूल बस, 17 छात्राएं हुई घायल

Tue, 09 Apr 2019 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
A school bus collides with water tanker near Malerkotla
सांकेतिक तस्वीर

मालेरकोटला के गांव कुप कलां के समीप एक कॉलेज बस फुटपाथ पर लगे पौधों को पानी दे रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में 17 छात्राएं घायल हो गई, जिन्हें तुरंत मालेरकोटला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मुताबिक श्री गुरु हरिकृष्ण गर्ल्स कॉलेज फल्लेवाल की बस को चालक केसर खां चला रहा था।

विज्ञापन


वह छात्राओं को मालेरकोटला के क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छोड़ने जा रहा था। गांव कुप कलां के समीप हाईवे पर फुटपाथ पर लगे पौधों को पानी दे रहे टैंकर से स्कूल बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार हरप्रीत कौर, मनदीप कौर, जसप्रीत कौर, रमनदीप कौर, भावना रानी, अर्शप्रीत कौर, साजिदा, सपिंदर कौर, समीना, हीना, नसरीन, जसप्रीत कौर, मनदीप कौर, शबनम, शरनजीत और इकरा घायल हो गईं। 
विज्ञापन


मालेरकोटला के इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर जसविंदर सिंह और मोहम्मद अख्तर ने बताया कि करीब 12 छात्राओं को मामूली चोट लगी है, जबकि चालक सहित पांच छात्राओं को ज्यादा चोट आई है। जिन्हें अस्पताल के सर्जिकल व आर्थो वार्ड में शिफ्ट किया गया है। थाना सदर अहमदगढ़ की प्रभारी अमनदीप कौर ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। बस चालक की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed