फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A road who go to Fateh Minar is Damaged

वीडियो: पंजाब के मोहाली में है देश की सबसे ऊंची फतेह मीनार, फिर भी सड़क खस्ताहाल

Mon, 24 Aug 2020 08:36 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Aug 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
A road who go to Fateh Minar is Damaged
फतेह मीनार।

कोरोना महामारी की वजह से भले ही चप्पड़चिड़ी स्थित देश की सबसे ऊंची फतेह मीनार करीब पांच महीने से आम लोगों के लिए बंद है। लेकिन अब मीनार तक पहुंचने की राह भी आसान नहीं रह गई है। मोहाली की तरफ से मीनार तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है।

विज्ञापन


यहां हालात यह हैं कि अगर मीनार को पर्यटकों के लिए खोल भी दिया जाए तो सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने होने के कारण कोई जाने को तैयार नहीं होगा। क्योंकि इस टूटी सड़क से होकर रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बड़ी समस्या को लेकर सेक्टर-74 निवासी व्यक्ति ने राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा है। इसके साथ ही कहा कि इस फतेह मीनार का एतिहासिक महत्व है। वहीं, इससे मोहाली को पूरी दुनिया में पहचान मिलती है, ऐसे में इस तक पहुंचने वाली सड़क को तुरंत सुधारा जाए। वहीं, दूसरी तरफ इलाके के विधायक एवं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू का कहना है कि हलके की सभी सड़कों को सुधारा जा रहा है। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। 

मिली जानकारी के मुताबिक चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह मीनार तक मोहाली की ओर से जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। करीब एक आधा किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से टूट गई। देखने से पता ही नहीं चलता कि खड्ढों में सड़क है या सड़क में खड्ढे पड़े हैं। दूसरी तरफ बारिश आदि होने से स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। जिसकी वह से रोजाना लोग परेशानी उठाते है।

जानकारों की मानें तो सड़क टूटने की सबसे बड़ी वजह एक नामी ट्रैक्टर कंपनी का वहां पर प्लांट है। जहां से रोजाना ट्रैक्टर गुजरते रहते हैं। जिससे भी सड़क को नुकसान पहुंचता है। वहीं रेत भरे टिप्पर भी वहां से गुजरते हैं। हालांकि कुछ समय पहले एक कैबिनेट मंत्री ने दस लाख रुपये की ग्रांट दी थी। जिससे सड़क को सुधारा गया था। लेकिन अब फिर से टूट गई है। लोगों का मानना है कि इस पर पेवर ब्लॉक लगाए जाने चाहिए, ताकि सड़क को सुधारा जा सके।

मीनार की खूबसूरती पर ग्रहण लगाते हैं ट्रक
मिली जानकारी के मुताबिक खरड़-लांडरां रोड से जैसे ही मीनार के लिए बनाई रोड पर आते हैं। तो लोगों का सारा जोश ठंडा हो जाता है। क्योंकि मीनार को जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर खाली ट्रक खड़े रहते हैं। ऐसा लगता है मानो किसी इंडस्ट्रियल एरिया में आ गए हों। दूसरी तरफ लावारिस पशु सड़क पर मुंह मारते रहते हैं। चप्पड़चिड़ी निवासी प्रभदीप सिंह ने कहा कि रोड पर स्ट्रीट लाइट्स तक नहीं जलती है। जिससे स्थिति और खराब हो जाती है।

मीनार के बाहर रुकने के लिए कोई शेल्टर तक नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह मीनार को देखने के लिए पंजाब ही नहीं बल्कि दुनिया से लोग आते हैं। लेकिन मीनार के बाहर कोई भी ऐसा बस क्यू शेल्टर तक नहीं है। जहां पर लोग बरसात या तपती धूप में खड़े हो सकें। यहां तक कि चप्पड़चिड़ी तक सीटीयू बसों के रूट की जरूरत है, लेकिन वहां पर कोई बस स्टैंड या शेल्टर नहीं है। बस ग्राउंड से आकर मुड़ती है।

शाम होते ही अंधेरा, रोड़ किनारे गंदगी के ढेर
मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली की ओर से अगर फतेह मीनार की तरफ जाना हो तो रात के समय बिल्कुल आसान नहीं है। शाम होते ही वहां पर अंधेरा छा जाता है। कोई लाइट की व्यवस्था नहीं है। दूसरी तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। रोड के दोनों तरफ जंगली घास और झांडियां हैं। इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

कुतुब मीनार से भी ऊंची है फतेह मीनार
देश की सबसे ऊंची एतिहासिक इमारतों की जब बात चलती है तो लोग कुतुब मीनार का नाम लेते हैं। हकीकत में ऐसा नहीं हैं। मोहाली के चप्पड़चिड़ी गांव में कुतुब मीनार से भी ऊंची  यह फतेह मीनार है। इस मीनार की कुल ऊंचाई 328 फीट है, वहीं कुतुब मीनार की कुल ऊंचाई 239.5 फीट है। यहां पर देश विदेश से सैलानी आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed