फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A rally of 125 boats decorated with tricolor theme at Sukhna Lake, Independence Day celebrations resonated with balloons

Chandigarh News: सुखना लेक पर तिरंगा थीम में सजी 125 नावों की रैली, गुब्बारों संग गूंजा आजादी का जश्न

Thu, 14 Aug 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A rally of 125 boats decorated with tricolor theme at Sukhna Lake, Independence Day celebrations resonated with balloons
चंडीगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिटको ने बुधवार को सुखना लेक पर बोट रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूटी के मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने अपनी पत्नी रचना वर्मा के साथ किया। इस अवसर पर चेयरमैन सिटको स्वप्निल एन नाइक, प्रबंध निदेशक हरी कल्लिकट व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजीव वर्मा ने दो क्रूज, 125 लक्जरी और पैडल बोट व शिकारा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगे रंगों से सजी इन नावों ने देश की एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद अतिथियों ने क्रूज पर सवार होकर लेक के बीच पहुंचकर सैकड़ों तिरंगे गुब्बारे उड़ाए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस का विशेष केक भी काटा गया। उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) के कलाकारों ने भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुतियां दीं। सिटको ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत होटल माउंट व्यू और होटल शिवालिक व्यू में खाने पर 25 फीसदी की छूट और सभी होटलों में विशेष इंडिपेंडेंस डे थाली की घोषणा भी की। इसके साथ ही सिटको और दीपिकएम प्रोडक्शन की ओर से फोटो मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक फोटोग्राफरों ने बोट रैली और तिरंगा गुब्बारा उड़ान के नजारों को अपने कैमरे में कैद किया। विजेताओं की घोषणा 19 अगस्त को होगी और बेहतरीन तस्वीरें विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रदर्शनी में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed