{"_id":"5d012471bdec22072925807f","slug":"a-policeman-s-ruckus-in-cantt-hospital-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अंबाला में अस्पताल में मचाया उत्पात, साथ में था कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अंबाला में अस्पताल में मचाया उत्पात, साथ में था कैदी
Thu, 13 Jun 2019 01:17 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के सामने हाथ जोड़े एएसआई जगदीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला जेल से कैदी को स्टंट डलवाने के लिए कैंट सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची गार्द में एक पुलिस कर्मी ने नशे में धुत होकर सिविल अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस ने मौके पर पहुंच मुलाजिम का मेडिकल कराया, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। मुलाजिम पंचकूला पुलिस से है। इस बारे में वहां के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
पंचकूला के एक कैदी नाथी राम को पुलिस गार्द सिविल अस्पताल में बीती रात लेकर पहुंची। इस दौरान उसके साथ पोस्ट के पुलिस कर्मचारी भी शामिल रहे। जिसमें एएसआई जगदीश कुमार भी शामिल रहा। कैदी को स्टंट डालने के लिए लाया गया था। इस दौरान पुलिस कर्मी जगदीश नशे में धुत हो गया। इसके बाद उसने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को बोला कि उसकी तबीयत खराब है।
विज्ञापन
इसके बाद उसने वहां पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टरों ने उसे ग्लूकोज भी लगाया लेकिन वह नहीं माना और वहीं पर चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने ड्रिप भी हाथ से निकाल दी। इस दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस पोस्ट स्टाफ ने उसे पकड़ा और मेडिकल कराया, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
ड्यूटी डॉक्टर सुनील ने बताया कि मेडिकल में मुलाजिम के नशे में होने की पुष्टि हुई है। वहीं कैंट थाने के एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुलाजिम पंचकूला पुलिस से है और वहां पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।