एक साल के मासूम को कार ने कुचला: पिता पर टूटा गमों का पहाड़, पहले बेटे की भी एक्सीडेंट में गई थी जान
मलोया पुलिस ने आतिफ खान के पिता मोहम्मद मुबारक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद मुबारक के पहले बेटे की मौत भी एक्सीडेंट में हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के गांव मलोया में कार की टक्कर लगने से घर के बाहर खेल रहे एक साल के बच्चे आतिफ खान की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक डड्डूमाजरा निवासी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बाद में छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हादसा मलोया के सरकारी स्कूल के पास गुरुवार शाम करीब छह बजे हुआ।
बच्चा खेलता हुआ सड़क पर कार के सामने आ गया था। बच्चे के अचानक सामने आने पर आरोपी टैक्सी चालक तुरंत ब्रेक नहीं लगा पाया। इससे बच्चा कार के नीचे आ गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मलोया पुलिस ने आतिफ खान के पिता मोहम्मद मुबारक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद मुबारक के पहले बेटे की मौत भी एक्सीडेंट में हुई थी।
Chandigarh | A one-year-old boy died after he came under a car while playing near his father's shop in Chandigarh. Seems like incident happened due to blindspot that occurred while accused was turning the car. Accused has been nabbed, probe on: Mridul, ASP, Chandigarh (16.12) pic.twitter.com/Wa54f9CsVN
— ANI (@ANI) December 16, 2022
अपने पिता की दुकान के पास खेल रहे एक साल के बच्चे की कार के नीचे आने से मौत हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि अभियुक्त से घटना कार मोड़ने के दौरान ब्लाइंडस्पॉट के कारण हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है। मृदुल, एएसपी, चंडीगढ़।