फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A mistake in the High Court order created a stir in Punjab

Punjab: हाईकोर्ट के आदेश में एक चूक से पंजाब में मचा हड़कंप, याचिकाकर्ता के वकील ने कहा- दाखिल की जाएगी अर्जी

Fri, 27 Oct 2023 01:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Oct 2023 01:54 AM IST
सार

दरअसल, याचिकाकर्ता प्रेमी जोड़ा जिसमें युवती का नाम रणजीत कौर था और युवक का नाम मंदीप कुमार था लेकिन हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश में गलती से युवक का नाम मंदीप कौर लिख दिया गया। यह समाचार प्रकाशित होने के बाद इस बात की चर्चा आग की तरफ फैल गई कि कैसे एक गुरुद्वारे में दो लड़कियों का विवाह करवा दिया गया। 

विज्ञापन
A mistake in the High Court order created a stir in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

हाईकोर्ट के एक आदेश में चूक से पंजाब में हड़कंप मचा रहा। जालंधर के एक प्रेमी जोड़े ने खरड़ के गुरुद्वारे में विवाह रचा कर हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए जालंधर के एसएसपी को दोनों के जीवन व स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


दरअसल, याचिकाकर्ता प्रेमी जोड़ा जिसमें युवती का नाम रणजीत कौर था और युवक का नाम मंदीप कुमार था लेकिन हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश में गलती से युवक का नाम मंदीप कौर लिख दिया गया। यह समाचार प्रकाशित होने के बाद इस बात की चर्चा आग की तरफ फैल गई कि कैसे एक गुरुद्वारे में दो लड़कियों का विवाह करवा दिया गया। 
विज्ञापन


मामला मीडिया में आने के बाद याचिकाकर्ता के वकील को इस बात की जानकारी मिली की हाईकोर्ट के आदेश में एक क्लेरिकल मिस्टेक के कारण यह मामला संवेदनशील हो गया है। गुरुवार को याची के वकील संजीव कुमार विर्क ने बताया कि वह इस क्लेरिकल मिस्टेक को ठीक करवाने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार जोड़े ने खरड़ के गुरुद्वारे में विवाह करवाया था और गुरुद्वारे के रिकॉर्ड में युवक व युवती के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दिए गए थे। प्रेमी जोड़ा सुरक्षा की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में मौजूद था लेकिन वह कोर्ट रूम के बाहर था। 25 साल की युवती व 29 साल के प्रेमी युवक ने याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया था कि वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं और 18 अक्तूबर को उन्होंने खरड़ के गुरुद्वारे में विवाह रचाया है। इस विवाह से उनके परिजन खुश नहीं हैं और याचिकाकर्ताओं को जीवन का खतरा है। 


खतरे का अंदेशा जताते हुए उन्होंने जालंधर के एसएसपी को मांगपत्र भी दिया था लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। ऐसे में याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। सोमवार को हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए अब जालंधर के एसएसपी को इस मामले में याची के मांगपत्र पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आदेश दिया था। साथ ही जोड़े के जीवन व स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने आदेश में यह स्पष्ट किया था कि यदि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होती है तो यह आदेश उसके मार्ग में बाधा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed