{"_id":"5b86f55442c79246716648bd","slug":"a-minor-girl-sexually-assaulted-by-two-people-in-rewari-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंहबोले फूफा और बुआ के प्रेमी ने बच्ची से की हैवानियत, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंहबोले फूफा और बुआ के प्रेमी ने बच्ची से की हैवानियत, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हरियाणा के रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में दस साल की नाबालिग बच्ची से मुंहबोले फूफा द्वारा पत्नी के सहयोग से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में उसकी पत्नी के साथ एक अन्य महिला के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटनाक्रम के अनुसार खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग अपनी माता-पिता की मौत के बाद चार साल पहले बुआ के घर रहने आई।
वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। इसी बीच बुआ अलवर शिफ्ट हो गई। इसके बाद वह अपनी मुंहबोली बुआ के यहां रहने लगी। आरोप है कि इसी दौरान मुंहबोले फूफा ने बच्ची पर गलत नजर रखना शुरू कर दिया। उसके साथ करीब डेढ़ साल पहले दरिंदगी की।
विज्ञापन
इसके बाद से यह सिलसिला चलता गया। बच्ची ने जब अपनी मुंहबोली बुआ को यह बात बताई तो उसने धमका कर बच्ची को चुप कर दिया। बच्ची के साथ दरिंदगी का सिलसिला यहीं पर खत्म नहीं हुआ।

Trending Videos
इसके बाद मुंहबोली बुआ भी अपने पति को छोड़कर यूपी निवासी एक व्यक्ति के साथ रहने लगी। यूपी निवासी व्यक्ति ने भी बच्ची के साथ दरिंदगी की। इसके बाद उसकी बुआ बच्ची से अपने प्रेमी को दरिंदगी करने के लिए लिए कहती।
बच्ची डेढ़ साल से भी अधिक समय से दरिंदगी को झेलती रही। इसी बीच मुंहबोली बुआ ने करीब एक माह पहले बच्ची को शहर निवासी एक महिला को सौंप दिया जो कि उससे टिफिन तैयार कराने का काम करवाती थी।
जब वहां बच्ची के साथ मारपीट हुई तो 17 अगस्त वह भाग गई। इसी बीच मॉडल टाउन पुलिस को बच्ची रोती मिली। पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेने के बाद बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।
बाल कल्याण समिति ने बच्ची को समझाकर उसे अनाथ बच्चों के बालगृह में भेज दिया। एक सप्ताह बाद जब बच्ची इस घटना से उबरी तो समिति ने उसकी काउंसिलिंग की।
इसमें बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी बताई । बच्ची का मेडिकल कराकर बाल कल्याण समिति के सदस्य राकेश भार्गव की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी मुंहबोले फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।
मानवीय रिश्तों को तार-तार करने वाली इस घटना में बेहद गहराई से जांच कर रहे हैं। आरोपी मुंहबोले फूफा को गिरफ्तार कर लिया गया और दो महिलाओं को पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक।