{"_id":"68c190686e8955b85403200c","slug":"a-master-plan-will-be-made-to-protect-the-districts-which-face-floods-every-year-in-punjab-governor-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-814900-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 करोड़ सिर्फ टोकन मनी, आकलन \nके बाद और जारी होगी राशि: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 करोड़ सिर्फ टोकन मनी, आकलन के बाद और जारी होगी राशि: राज्यपाल
विज्ञापन
फोटो सहित
-कटारिया ने फोर्टिस अस्पताल में मुख्यमंत्री से की मुलाकात
-बोले- पीएम ने खुद मान का हालचाल जानने के लिए भेजा
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के लिए पंजाब को 1600 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह सिर्फ टोकन मनी है और नुकसान का पूरा आकलन होने के बाद और राशि की जाएगी।
राज्यपाल कटारिया ने बुधवार को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में दाखिल मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत का हालचाल जानने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीएम मान की तबीयत पहले से बेहतर है। प्रधानमंत्री खुद अपने दौरे के दौरान उनकी सेहत बारे में पूछ रहे थे और पीएम ने कहा था कि सीएम का हाल जानने अस्पताल जाना और उनकी सेहत के बारे में जानकारी देना। यही कारण है कि हेलिकॉप्टर से उतरते ही पहले अस्पताल आया हूं।
राज्यपाल कटारिया ने कहा कि केंद्र हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए पंजाब के साथ है। प्रधानमंत्री का दौरे के दौरान यह विचार था कि हिमाचल प्रदेश से भी अधिक स्थिति पंजाब में गंभीर है। फसलों का नुकसान, पशुओं की मौत, टूटे घर और सबके लिए मदद जारी की जाएगी। पांच जिले अधिक प्रभावित हैं और आकलन के बाद सरकार की तरफ से मदद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
कटारिया ने कहा कि केंद्र का मदद करने का एक फार्मूला होता है। आपदा का पैसा वैसे ही राज्यों के खातों में आ जाता है। 1600 करोड़ सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि मदद के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि मौसम विभाग के साथ ही एनडीआरएफ समेत सभी विभागों से पीएम ने पूछा है कि केंद्र को उन सभी जरूरी उपकरणों के बारे में जानकारी दी जाए जिनकी विभागों को आवश्यकता है, ताकि ऐसी आपदाओं से निपटा जा सके।
सीएम को आज मिल सकती है छुट्टी
सीएम भगवंत मान को अस्पताल से वीरवार को छुट्टी हो सकती है। फोर्टिस अस्पताल ने इसके संकेत दिए हैं। अस्पताल के अनुसार सीएम की सेहत में पहले से काफी सुधार है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। वीरवार को उनको छुट्टी देने पर विचार किया जा रहा है।